मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिश्ते पर जहीर इकबाल ने लगाई मुहर? सोशल मीडिया पर लिखा, 'आई लव यू'

Neha Dani
7 Jun 2022 3:48 AM GMT
सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिश्ते पर जहीर इकबाल ने लगाई मुहर? सोशल मीडिया पर लिखा, आई लव यू
x
उम्मीद करते हैं कि अदाकारा अब जल्दी ही इस रिश्ते पर खुद भी पक्की मोहर लगा देंगी।

बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर बीते काफी वक्त से इंडस्ट्री में चर्चाएं थी। लंबे वक्त से चर्चा चल रही है कि ये स्टार कपल एक दूसरे को डेट कर रहा है। मगर हमेशा ही दोनों सितारों ने इन खबरों का खंडन किया। मगर अब खुद एक्टर जहीर इकबाल ने अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के लिए अपना प्यार कबूल कर लिया है। फिल्म स्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी लेडी लव को बिलेटेड बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी पोस्ट लिखी। इसके साथ ही एक्टर ने सोनाक्षी सिन्हा की बर्गर खाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट की है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जहीर इकबाल ने अपने दिल की बात जमाने के आगे रख दी।

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा से प्यार का किया ऐलान


अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के पूरे 4 दिन बाद एक्टर ने ये वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन वीडियोज को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोनाज... शुक्रिया मुझे न मारने के लिए... आई लव यू... आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, लव और खुशियां मिले... फोटो क्रेडिट- ये वीडियो बताता है कि हम एक दूसरे को कितने वक्त से जानते हैं।' जहीर इकबाल की ये पोस्ट बयां करती हैं कि ये दोनों रिश्ते में हैं।
निर्माता दिनेश विजान की बहन की रिसेप्शन पार्टी में साथ गए थे जहीर इकबाल- सोनाक्षी सिन्हा
बता दें कि कुछ वक्त पहले ही फिल्म निर्माता दिनेश विजान की बहन की रिसेप्शन पार्टी में अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल एक साथ पहुंचे थे। इस वक्त दोनों ने कपल की तरह एंट्री ली थी। जिसके बाद हर किसी की निगाहें इनकी ओर मुड़ गईं। हालांकि अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी लाइफ काफी गुप्त रखती हैं। इसलिए अदाकारा ने अभी तक जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर पक्की मोहर नहीं लगाई है। उम्मीद करते हैं कि अदाकारा अब जल्दी ही इस रिश्ते पर खुद भी पक्की मोहर लगा देंगी।


Next Story