मनोरंजन
मालदीव में छुट्टियां मना रहे युजवेंद्र चहल और धनश्री, शेयर की रोमांटिक PHOTOS
Rounak Dey
27 Feb 2021 4:38 PM IST

x
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे.
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर सभी को दी थी. बता दें कि देश में फैली कोरोना महामारी के चलते दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में ही शादी की थी. इनकी शादी की तस्वीरें कई दिनों तक इंटरनेट पर वायरल हुई थी. वहीं अब दोनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं.
युजवेंद्र ने शेयर की रोमेंटिक फोटो
हाल ही में धनश्री ने मालदीव की कुछ फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में युजवेंद्र और धनश्री रोमेंटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं युजवेंद्र ने भी इसकी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है.जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं.फोटो के साथ युजवेंद्र ने लिखा कि, खोने के लिए ये कोई बुरी जगह नहीं है.
धनश्री ने शेयर किया वीडियो
वहीं धनश्री ने अपना एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.जिसमें वो समुद्र के किनारे घूमती दिखाई दे रही है. वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री ने लिखा है कि, स्वर्ग में कुछ शानदार पल बिता रही हूं. बता दें कि धनश्री डांस कोरियोग्राफर भी है और वो यूट्यूब पर अपने डांस वीडियो भी शेयर करती रहती है.
Next Story





