मनोरंजन

युवराज सिंह और एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक दूसरे के साथ लेने लगे सेल्फी, लोगों की रुक गई नजर, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 Oct 2021 10:16 AM GMT
युवराज सिंह और एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक दूसरे के साथ लेने लगे सेल्फी, लोगों की रुक गई नजर, देखें वीडियो
x

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ खूब तस्वीरें क्लिक कराते और मजे करते दिखाई दिए।

युवराज सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है। युवराज सिंह इस तस्वीर में करीना कपूर के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यहां लिंक क्या है?' इसके बाद उनकी पोस्ट पर कमेंट्स करने वालों और रिएक्शन देने वालों की बाढ़ सी आ गई।
इसमें एक नाम युवराज सिंह के अजीज दोस्त हरभजन सिंह का भी शामिल है। हरभजन सिंह ने OK का इशारा करने वाली इमोजी पोस्ट की। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के युवा क्रिकेटर चिराग सूरी ने लिखा, 'प्यूमा।' इसके बाद उन्होंने हार्ट शेप्ड आंखों और स्माइलिंग फेस वाली इमोजी पोस्ट की।


फैंस को युवी और बेबी की यह बिंदास जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। वे दोनों को एक साथ परदे पर देखने की फरमाइश भी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर युवराज सिंह के मजे भी लिए। ricky98007 ने लिखा, 'हेजल को आपकी लोकेशन पता है?' बता दें कि एक्ट्रेस हेजल कीच युवराज सिंह की पत्नी हैं।
saurabh.mate15 ने युवराज सिंह को करीना कपूर का बॉडीगॉर्ड बता दिया। parmod_suthar_hr24 ने लिखा, 'युवराज भाई सैफ को ब्लाक कर दो…..।' sunshine_._897 ने लिखा, 'लिंक कहां हैं मुझको भी देखना है??'


युवराज और करीना कपूर की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को ध्यान से देखने पर लगता है कि दोनों किसी शो रूम के सामने खड़े हैं। वे दोनों एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए साथ आए थे। इन तस्वीरों में करीना कपूर पिंक जैकेट और ब्लैक ट्राउजर पहने काफी खूबसूरत दिख रही हैं। युवराज सिंह सफेद कैजुअल ड्रेस में हैं।
युवराज सिंह भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं। ये पहली बार है जब युवराज सिंह और करीना कपूर किसी प्रोजेक्ट के लिए एक दूसरे के साथ दिखाई दिए हैं। बता दें कि करीना कपूर दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद बहुत जल्द वर्कफ्रंट पर लौट आई हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई शूटिंग्स की थीं।


Next Story