मनोरंजन

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने मां संग सॉन्ग 'ताल से ताल मिला' पर किया जोरदार डांस...तेजी से वायरल हुआ VIDEO

Subhi
1 May 2021 4:39 AM GMT
युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने मां संग सॉन्ग ताल से ताल मिला पर किया जोरदार डांस...तेजी से वायरल हुआ VIDEO
x
युजवेंद्र चहल की खूबसूरत दुल्हनियां धनाश्री वर्मा अक्सर ही अपने डांस वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

युजवेंद्र चहल की खूबसूरत दुल्हनियां धनाश्री वर्मा अक्सर ही अपने डांस वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। धनाश्री कभी हिप हॉप (Hip-Hop) कर लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं। तो कभी अपने फैमिली मेंबर्स के साथ दमदार स्टेप्स करती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में उनका एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। जिसमें वो अपनी मां के साथ डांस करती देखी जा रही हैं।

दरअसल, धनाश्री वर्मा ने खुद इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Dhanashree Verma Instagram) पर पोस्ट किया है। जिसमें वो अपनी मां संग बेहतरीन डांस स्टेप्स करती देखी जा रही हैं। दोनों ने पीले रंग का सूट पहनकर ताल से ताल मिलाया है। धनाश्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अबतक इसे 6 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही फैंस ने दिल खोलकर हार्ट वाले इमोजी ड्रॉप किए हैं।
धनाश्री वर्मा ने ये वीडियो इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर पोस्ट किया था। साथ ही कैप्शन में लिखा,'हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे। मां आप हमेशा से मेरी फेवरेट डांस पार्टनर रही हैं।' धनाश्री कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ पेशे से एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने साल 2014 में डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज नवी मुंबई से पढ़ाई की है और साथ ही वो यूट्यूबर भी हैं। उनके चैनल पर 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
बता दें कि, इंडियन क्रिकेट टीम के धुंधाधार गेंदबाज और आरसीबी (RCB) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) फिलहाल तो आईपीएल 2021 (IPL 2021) में बिजी हैं। वहीं, धनाश्री भी अक्सर आरसीबी को चीयर करते हुए मैदान पर दिखती हैं और कई बार इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुकी हैं।


Next Story