मनोरंजन

यजुवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने लगाए जोरदार ठुमके, डांस देख दीवाने हुए फैंस

Neha Dani
30 July 2022 9:41 AM GMT
यजुवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने लगाए जोरदार ठुमके, डांस देख दीवाने हुए फैंस
x
एक यूजर ने लिखा – तुम्हारे सारे डांस अच्छे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – डांस की मालिका। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। धनश्री वर्मा के लगभग सभी डांस के वीडियो वायरल होते हैं। उन्हीं में से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में धनश्री वर्मा एक लड़की के संग जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा हमेशा अपनी वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हर दिन धनश्री वर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं। धनश्री वर्मा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब फैंस उनकी ये वीडियो देख दीवाने हो रहे हैं। एक बार फिर से धनश्री वर्मा की वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। जिसमें वह उदित नारायण के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।





धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्हें बेहद शानदार शरारा सूट में देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग के इयररिंग्स पहने है। लुक की बात करें तो धनश्री वर्मा लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला रखा हैं। जिसने वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस वीडियो में धनश्री वर्मा ने एक लड़की के संग डांस किया है। धनश्री वर्मा ने अपने डांस से फैंस को घायल कर दिया है। इस डांस की वीडियो को देख फैंस की नजर नहीं हट रही। फैंस अब इस डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने जमकर लाइक और कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा – तुम्हारे सारे डांस अच्छे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – डांस की मालिका। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए है।

Next Story