मनोरंजन

YRKKH Twist: दुल्हन बनकर अरमान के सामने आएगी रूही

Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 10:08 AM IST
YRKKH Twist:  दुल्हन बनकर अरमान के सामने आएगी रूही
x
YRKKH Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ देखने वाले हर शख्स के मन में चल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के प्रोमो में नया ट्विस्ट दिखाया गया है। अभिरा मंडप पर अरमान का इंतजार कर रही होती है। वहीं अरमान, रूही के साथ बहस कर रहा होता है। अरमान, रूही को दुल्हन के जोड़े में देख हैरान रह जाता है। अरमान, रूही से पूछता है कि वह दुल्हन की तरह तैयार क्यों हुई है रूही, अरमान के सामने अपने दिल की बात रखती है। अरमान भड़क जाता है और दोनों में बहस होने लगती है। उधर फूफा-सा, अभिरा को बुरी खबर देते हैं। फूफा-सा कहते हैं, अरमान शादी छोड़कर चला गया है। अब वो लौटकर वापस नहीं आने वाला है। अभिरा, फूफा-सा की बात पर विश्वास नहीं करती है। अरमान, रूही को अकेला छोड़कर अपनी अभिरा के पास आएगा। इतना ही नहीं, वह सबके सामने घुटनों पर बैठकर अभिरा को प्रपोज भी करेगा।
Next Story