मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अभिरा को शादी के लिए मनाएगा मनीष, शॉकिंग ट्विस्ट

Bharti Sahu 2
18 Sept 2024 6:31 AM IST
YRKKH Spoiler: अभिरा को शादी के लिए मनाएगा मनीष, शॉकिंग ट्विस्ट
x
YRKKH Spoiler: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस वक्त बेहद दिलचस्प मोड़ से गुजर रहा है। रूही को जब पता चला कि अभिरा मां नहीं बन सकती है तो उसने इस जानकारी को बड़ी चालाकी से इस्तेमाल किया। इससे पहले कि कोई और उसे यह बता पाता। अभिरा ने खुद जाकर अरमान के कान भर दिए और फिर कावेरी पौद्दार ने भी पूरे परिवार के सामने अभिरा को बेइज्जत किया। अभिरा उस गिटार को लेकर गोयनका हाउस में खूब रोई जो कभी उसकी मां बजाया करती थी। उधर पौद्दार परिवार ने शादी की सभी तैयारियां रोक देने का ऐलान कर दिया है। जब विद्या ने इसकी वजह पूछी तो अरमान ने बताया कि अभिरा ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। क्योंकि मनीष गोयनका अभिरा को इस शादी के लिए राजी करने की कोशिश करेंगे। अरमान भी जब अभिरा को मनाने की कोशिश करेगा और चाहेगा कि शादी की तैयारियां फिर से शुरू कर दी जाएं तो एक नया ट्विस्ट आएगा
Next Story