मनोरंजन

YRKKH Spoiler Alert: कोर्ट में अभिरा-कावेरी आमने-सामने, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा

Saba Naaz
13 Jun 2026 6:01 PM IST
YRKKH Spoiler Alert: कोर्ट में अभिरा-कावेरी आमने-सामने, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा
x

मनोरंजन:टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जारी किए गए नए प्रोमो के अनुसार, अभिरा शर्मा एक बार फिर फॉर्म में नजर आएगी और कावेरी पौद्दार को कोर्ट में करारा जवाब देती दिखाई देगी। कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आएगा जब कोर्टरूम में अभिरा और दादी सा यानी कावेरी के बीच तीखी बहस शुरू हो जाएगी।

अभिरा कोर्ट में किसी केस को लेकर व्यस्त होती है, तभी अचानक कावेरी वहां पहुंचकर उस पर सवालों की बौछार कर देती है। कावेरी का कहना होता है कि अरमान को दिशा से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन अभिरा इस बात से साफ इनकार कर देती है। वह कहती है कि वह अपने पति अरमान से ऐसी किसी गलती के लिए माफी नहीं मांगने देगी जो उसने की ही नहीं है। अभिरा यह भी साफ करती है कि वह अपनी बेटियों के सामने गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहती। हालांकि वह कावेरी को भरोसा दिलाती है कि वह अरमान और बच्चों को संभाल लेगी।

कोर्टरूम ड्रामा में उस समय और तनाव बढ़ जाता है जब अरमान पौद्दार अजीब हालत में कोर्ट पहुंचता है। उसकी हालत देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। इसी बीच कृष उस पर तंज कसता है और उसे नशे में होने का आरोप लगाता है। यह सुनकर अभिरा अपने पति के बचाव में खड़ी हो जाती है और कृष को करारा जवाब देती है। कृष जब अभिरा से तंज भरे लहजे में सवाल करता है तो अभिरा उसे जवाब देते हुए चप्पल वाली बात कह देती है, जिससे माहौल और गर्म हो जाता है। इस पूरे कोर्टरूम ड्रामा में अरमान ज्यादातर चुप रहता है और स्थिति को अजीब तरीके से देखता रहता है। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं बताई जा रही है, जिससे कहानी और उलझ जाती है।

आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा ट्विस्ट सामने आ सकता है। मायरा की एंट्री से कहानी और जटिल होने वाली है। वह चुपके से पौद्दार परिवार में दाखिल हो चुकी है और अपने इरादों से सभी को मुश्किल में डाल सकती है। माना जा रहा है कि मायरा अरमान और अभिरा के बीच दूरियां बढ़ाने की कोशिश कर सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या अभिरा मायरा की साजिश को समय रहते पहचान पाएगी या फिर पौद्दार परिवार में नया बवाल खड़ा हो जाएगा।

Next Story