मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अभिरा ने ले लिया बहुत बड़ा चैलेंज

Bharti Sahu 2
11 Sept 2024 6:23 AM IST
YRKKH Spoiler: अभिरा ने ले लिया बहुत बड़ा चैलेंज
x
YRKKH Spoiler: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फाइनली अरमान और अभिरा के रिश्ते को कावेरी पौद्दार की सहमति मिल गई है। शादी की तैयारियों के बीच कई चुनौतियों का सामना करते हुए अभिरा ने घर में नथ फंक्शन आयोजित किया जिसमें मनीष गोयनका भी शरीक हुए। इसी फंक्शन में मनीष जी को पता चला कि अभिरा असल में उनकी बेटी अक्षरा की बेटी है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे रूही की छटपटाहट बढ़ती जा रही है। वह पूरी कोशिश कर रही है कि इस शादी में मुश्किलें पैदा करे। इसी क्रम में वह यह शर्त रख देगी कि एक और इवेंट का आयोजन होना चाहिए जिसमें उसकी तरफ से तोहफे दिए जाएंगे। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मनीष जी तोहफे लेकर पहुंच जाते हैं और वह सबके सामने अभिरा की असली पहचान सबको बताते हैं। रूही भी अपना अगला पैंतरा खेलते हुए अभिरा पर अरमान को चुराने का आरोप लगा देती है।
बाकी लोग भी थोड़े परेशान होंगे। जब संगीत सेरेमनी में बारिश हो जाएगी तो सब कहेंगे कि शायद कुदरत भी अभिरा के फैसले के साथ नहीं है। सभी लोग गाड़ी में जाने का फैसला लेंगे लेकिन अरमान की गाड़ी अचानक खराब हो जाएगी। विद्या के पूछने पर अरमान बताएगा कि गाड़ी खराब हो गई है तब विद्या कावेरी से कहेगी कि नजदीकी ढाबे पर चलना ठीक रहेगा। सभी 'स्वाद दा ढाबा' नाम के एक ढाबे पर पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर सभी शॉक्ड होंगे, क्योंकि अभिरा की संगीत सेरेमनी इसी ढाबे पर आयोजित होगी।
Next Story