मनोरंजन

YRKKH 23 Sept: होगी अभिरा के विश्वास की जीत

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 12:31 PM IST
YRKKH 23 Sept: होगी अभिरा के विश्वास की जीत
x
YRKKH 23 Sept: एपिसोड के शुरुआत में अरमान और रूही एक होने का फैसला लेते हैं। अरमान, रूही के साथ गाड़ी में बैठता है और फुल स्पीड में गाड़ी चलाने लगता है। वह रूही से कहता है, ‘इस दुनिया में हमें कोई भी एक होने नहीं देगा रूही इसलिए हम उस दुनिया में जा रहे हैं। वहां हमें कोई अलग नहीं कर पाएगा।’ अरमान की बातें सुनकर रूही डर जाती है। वह अरमान के सामने रोने लगती है और कार रोकने के लिए कहती है। रूही की बात नहीं सुनता है और पागलों की तरह गाड़ी चलाने लगता है। दूसरी तरफ, अभिरा को अरमान की चिंता होने लगती है। वह अरमान को ढूंढने निकल पड़ती है। अरमान जैसे ही कार को खाई के पास लेकर आता है, रूही कार से कूद जाती है। वहीं अरमान की कार खाई में गिर जाती है। रूही रोने लगती है। उसके लगता है कि अरमान की मौत हो गई है। थोड़ी देर बाद अरमान, रूही के सामने आता है वह भागकर अभिरा के पास जाता है और उसे सबकुछ सच सच बता देता है। दादी-सा के माफी मांगने के बाद मेहमान निकलने ही वाले होते हैं और तभी अभिरा, अरमान के साथ एंट्री लेती है। अभिरा और अरमान को साथ देख दादी-सा, विद्या और फूफा-सा हैरान रह जाते हैं। वहीं अन्य लोग खुश हो जाते हैं। वे अरमान से उसके यूं अचानक गायब होने की वजह से पूछते हैं। अरमान सब बताने ही वाला होता है और तभी अभिरा उसे रोक लेती है। अभिरा कहती है कि ये बात करने का वक्त नहीं है ये शादी करने का वक्त है।
Next Story