मनोरंजन

आपका चहेता 'टप्पू' अब इस फिल्म से मचाएगा धमाल

Rounak Dey
22 May 2023 1:45 PM GMT
आपका चहेता टप्पू अब इस फिल्म से मचाएगा धमाल
x
लंदन से दिखाई पहली झलक

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को घर घर में पसंद किया जाता है। इस शो में नजर आने वाले किरदारों को लोगों ने दिलों में बसा रखा है। इस शो से कई कलाकारों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों यह शो विवादों से घिरा हुआ है। जहां एक तरह शो लगातार विवादों में चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इस शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी अपनी आने वाली फिल्म की तैयार में जुट गए हैं।

भव्य गांधी ने करीब नौ सालों तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में टप्पू बनकर लोगों का मनोरंजन किया। 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया, जिसके बाद राज अनादकट ने इस किरदार को निभाया था। शो से निकलने के बाद भव्य गांधी ने गुजराती फिल्मों में एक्टिंग शुरू की।

भव्य गांधी ने लंदन से अपनी 'न्यू बिगनिंग्स' की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस अनटाइटल्ड फिल्म के सेट से उन्होंने कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें कि भव्य गांधी की फिल्म में हार्दिक संगानी, हेमंग देव, टीकू तलसानिया, नवीन बावा और व्रिती वघानी भी एक्टिंग करते नजर आएंगे।

Next Story