मनोरंजन

‘परहेज नहीं करना चाहिए...’ खुश रहने का ये था शेफाली जरीवाला का मंत्र

jantaserishta.com
28 Jun 2025 4:02 PM IST
‘परहेज नहीं करना चाहिए...’ खुश रहने का ये था शेफाली जरीवाला का मंत्र
x
मुंबई: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन से सब सकते में हैं। 42 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस फिटनेस को लेकर काफी सजग थीं और जिंदगी को लेकर उनका नजरिया बेहद स्पष्ट था। वो खुलकर जीने में यकीन रखती थीं।
एक बार शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली पहुंची एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें दिल्ली से खासा लगाव है। कनॉट प्लेस (सीपी) के 'छोले भटूरे' और स्ट्रीट चाट उनकी सबसे पसंदीदा डिश है। सेहत को लेकर इतनी सजग रहने वाली अभिनेत्री का चटपटे व्यंजन को लेकर लगाव कइयों को हैरान कर गया। ऐसा बिग बॉस के सेट पर भी दिखता था।
को कंटेस्टेंट्स से फिटनेस मंत्र साझा करती थीं। रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 में उन्होंने बताया था कि किसी को भी वह चीज खाने से या करने से परहेज नहीं करना चाहिए जो चीज खुशी देती है। हालांकि, एक कलाकार के रूप में कुछ चीजों पर ध्यान देना भी जरूरी है। क्योंकि काम पहले आता है। खास बात ये कि जरीवाला अपने शो में स्टंट भी खुद किया करती थीं, इसका जिक्र भी उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। सुपरनैचुरल ड्रामा 'शैतानी रस्में' में कपालिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने कहा था, "सेट पर हर दिन रोमांच से भरा रहता है। वह खुद स्टंट करती हैं। चाहे वह पेड़ों पर चढ़ना ही क्‍यों न हो, क्योंकि इससे मुझे सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।"
शेफाली ने परफेक्शन लाने के लिए खुद को एक कमरे तक में बंद करने की बात कही थी। ‘कपालिका’ के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को बेडरूम में बंद कर लिया था। निजी जिंदगी की बात करें तो जरीवाला ने पराग त्यागी से 2014 में दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी मशहूर संगीतकार जोड़ी 'मीत ब्रदर्स' के हरमीत गुल्जार से 2004 में हुई थी। महज 5 साल बाद दोनों का डिवोर्स हो गया। शेफाली ने हरमीत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story