मनोरंजन

आप पहचाने इस तस्वीर में गोल-मलोट बेहद क्यूट लग रहीं हैं एक्ट्रेस को

Tara Tandi
25 Sept 2021 9:12 AM IST
आप पहचाने इस तस्वीर में गोल-मलोट बेहद क्यूट लग रहीं हैं एक्ट्रेस को
x
बॉलीवुड स्टार्स किड्स के लिए लोग काफी दिवाने हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड स्टार्स किड्स के लिए लोग काफी दिवाने हैं। अपने फेवरेट एक्टर के बच्चों की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। ऐसे में चाहे 'तैमूर' हो उनके छोटे भाई 'जेह' या शाहरुख खान के बेटे 'अबराम' पैपराजी के कैमरे हमेशा इनकी ही तरफ रहते हैं। तो आज हम आपको एक ऐसे ही स्टारकिड की फोटो दिखा रहे हैं और साथ ही ये चैलेंज कर रहे हैं कि इन्हें पहचानिए तो जाने...

चालिए थोड़ी मदद करते हुए बता दते हैं कि ये पर्दे की सबसे हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस हैं। इनकी हर अदाओं पर फैन्स का दिल मचल जाता है। कभी इन्होंने जीरो फिगर अचीव कर बॉलीवुड में तहका मचा दिया था। नीली आंखों वाली इस एक्ट्रेस के हर फैशन पोज को लड़किया कॉपी करती हैं। क्या आप अभी भी नहीं पहचान पाए! ये और कोई नहीं बल्कि हर दिल अजीज करीना कपूर हैं। ये करीना के बचपन की तस्वीर है जिसे एक फैन पेज से शेयर किया गया है।

रेड कलर का टू पीस पहने बेबो इसमें बिल्कुल जेह जैसी नजर आ रहीं हैं। वैसे करीना अपनी किताब में भी खुलासा कर चुकीं हैं कि जेह हू-ब-हू उनके जैसे दिखते हैं। और छोटे नवाब तैमूर, सैफ अली खान पर गए हैं।

हाल ही में करीना कपूर का जन्मदिन बीता है। बेबो ने धूमधाम से अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान करीना सैफ,तैमूर और जेह के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही थीं। इस दौरान करीना वे काफी फोटोज शेयर की जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।

बहन करिशमा कपूर ने भी करीना की काफी प्यारी सी फोटो शेयर की थी। फोटो में देखा जा सकता है कि वो सफेद फ्रॉक में बेहद क्यूट दिख रही हैं। उनकी मासूमियत पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फोटो में छोटी करीना के सिर पर गुलाबी रंग का खूबसूरत हेयर बैंड लगाया गया है, जो उनपर काफी क्यूट लग रहा था।


Next Story