मनोरंजन

दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, लेकिन मां नहीं; एक्टर रजा मुराद ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

jantaserishta.com
3 April 2026 12:35 PM IST
दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, लेकिन मां नहीं; एक्टर रजा मुराद ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
x
मुंबई: श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का मशहूर डायलॉग है, 'भगवान हर जगह नहीं होते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया है' एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है, लेकिन जब उसकी छत्रछाया बच्चे के सिर से हट जाती है, तो वो अकेला महसूस करने लगता है।
ऐसा ही कुछ खलनायक के सरताज रजा मुराद महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी दिवंगत मां की जन्मतिथि के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट किया। अभिनेता ने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें रजा मुराद अपनी मां की गोद में बैठे दिख रहे हैं।
रजा मुराद ने पोस्ट में लिखा, "आज मेरी दिवगंत मां लियाकत जहां बेगम की जयंती है। उन बांहों में जो बच्चा है, वह आपका दोस्त रजा मुराद है।" अभिनेता ने आगे लिखा, "कहने की जरूरत नहीं कि मां इस दुनिया में ऊपर वाली की सबसे बड़े नेमत हैं। भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां बनाई। दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, लेकिन मां नहीं मिलती।"
रजा मुराद ने हिंदी सिनेमा में खलनायक के तौर पर अपना करियर स्थापित किया है। अभिनेता ने अपने करियर में 'बॉबी', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली', 'हिना', 'नमक हराम', 'राम लखन', और 'एक नजर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार आवाज और अभिनय की बारीकियां हर किरदार को जीवंत बना देती हैं। चाहे नकारात्मक किरदार हों या सहायक भूमिकाएं, रजा मुराद ने हर रोल में अपनी छाप छोड़ी। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई।
अभिनेता हाल ही में सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' के दोनों सीजन में नजर आए थे। एक हिंदी ड्रामा-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो पायरेसी की दुनिया और मुंबई की चॉल संस्कृति की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें ड्रामा और रोमांस का तड़का है। फरहान पी. जम्मा द्वारा लिखित और निर्देशित सीरीज में मुनव्वर फारूकी, आशी सिंह, साकिब अयूब, रजा मुराद, और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story