मनोरंजन

'आप मेरे दिल का सबसे खास हिस्सा हैं', निधि झा ने यश कुमार के लिए लिखा खास मैसेज

jantaserishta.com
29 March 2026 11:25 AM IST
आप मेरे दिल का सबसे खास हिस्सा हैं, निधि झा ने यश कुमार के लिए लिखा खास मैसेज
x
मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इन कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस निधि झा भी एक ऐसे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, निधि झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 90 के दशक के सुपरहिट गाने 'परदेसी परदेसी' पर रील बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका अंदाज दिल को छू लेने वाला है। वह इस गाने के इमोशनल मूड को अपने एक्सप्रेशन के जरिए बेहद खूबसूरती के साथ पेश कर रही हैं। उनके चेहरे के हाव भाव लोगों को काफी पसंद आ रहे है।
लुक की बात करें तो इस वीडियो में निधि झा ने पीच कलर की कुर्ती पहनी हुई है, जो उनके ऊपर काफी जच रही है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जिससे उनका पूरा लुक और भी आकर्षक लग रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में पति यश कुमार के लिए प्यार भरे शब्द लिखे, ''आप मेरे दिल का सबसे खास हिस्सा हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं यश कुमार।''
अगर निधि झा और यश कुमार की लव स्टोरी की बात करें, तो यह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में फिल्म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उस वक्त यश कुमार पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह थीं। इसी वजह से इस रिश्ते को लेकर काफी विवाद भी हुए और निधि झा पर घर टूटने के आरोप भी लगे।
समय के साथ हालात बदले और साल 2018 में यश कुमार और अंजना सिंह का तलाक हो गया। इसके बाद निधि और यश का रिश्ता खुलकर सामने आया। दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और आखिरकार साल 2022 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story