मनोरंजन
'आप 100 प्रतिशत मेरे हो', पति मिलिंद के जन्मदिन पर अविका गोर ने लुटाया प्यार
jantaserishta.com
27 March 2026 10:39 AM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री अविका गोर फैंस के साथ अपने निजी जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को साझा करती रहतीं है। पिछले साल सितंबर में शादी के बाद से अविका और उनके पति मिलिंद चंदवानी का रिश्ता लगातार सुर्खियों में रहा है। इस बीच अविका ने खास अंदाज में अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे है।
अविका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे दोनों लॉन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में मिलिंद हंसते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अविका क्यूट एक्सप्रेशन के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही है।
इस फोटो के साथ अविका ने कैप्शन में लिखा, ''मेरे पति को जन्मदिन की बधाई। आप मेरे लिए ह्यूमन डायरी और जिंदगी भर की अजीबोगरीब चीजों के लिए लाइसेंस की तरह हैं। आप पचास प्रतिशत प्यारे हैं, पचास प्रतिशत शक के घेरे में हैं… लेकिन सौ प्रतिशत मेरे हैं। मैं हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार करती हूं।''
अविका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है।
एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी सच में बहुत प्यारी है।'
दूसरे फैन ने लिखा, 'मिलिंद खुशकिस्मत हैं, जो आपको अपनी जिंदगी में पाए।'
अन्य यूजर्स ने भी पोस्ट पर कमेंट्स किए और लिखा- 'आप दोनों बेहद प्यारे लग रहे हो, हमेशा ऐसे ही हंसते रहते होंगे।'
बता दें कि अविका और मिलिंद ने जून 2025 में अपनी सगाई का ऐलान किया था और 30 सितंबर को कलर्स चैनल के रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी की। हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह जैसे रस्मों को टीवी पर दिखाया गया। समारोह में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





