मनोरंजन

योहानी का 'मानिके मगे हिते' गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ

Rani Sahu
19 Aug 2021 9:43 AM GMT
योहानी का मानिके मगे हिते गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ
x
सोशल मीडिया रातोरात किसी को भी स्टार बना देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है श्रीलंकाई सिंगर और रैपर योहानी के साथ

सोशल मीडिया रातोरात किसी को भी स्टार बना देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है श्रीलंकाई सिंगर और रैपर योहानी के साथ। वो पहले ही से काफी पॉपुलर थीं, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर उनका एक गाना 'मानिके मगे हिते' खूब वायरल हो रहा है। उनकी आवाज लोगों को बेहद पसंद आ गई है। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। योहानी के इस वीडियो में उनके साथ सतीशन भी शामिल हैं। फिलहाल योहानी सोशल मीडिया की सनसनी बन गई हैं।

योहानी डी सिल्वा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी खास बात ये है कि वो हिंदी भाषा में नहीं है। इसके बावजूद लोग लूप पर लगाकर इस गाने को सुन रहे हैं, क्योंकि यूजर्स योहानी की आवाज के कायल हो गए हैं। गाने का म्यूजिक भी शानदार है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 38 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
इस वीडियो को अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, लेकिन उन्होंने इसमें अपना ट्विस्ट दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "पार्ट 2.. क्या किया.. क्या हो गया!!" बिग बी ने श्रीलंकाई गाने की खूब तारीफ की और बताया कि उन्होंने रातभर लूप पर गाना सुना। उन्होंने लिखा- 'इसे सुनना बंद करना असंभव है। सुपर्ब....'
यहां देखिए 'मानिके मगे हिते' गाना:
फिलहाल ये गाना अभी तक लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसके अलग-अलग वर्जन भी रिलीज हो रहे हैं। हर तरफ योहानी की चर्चा हो रही है।
योहानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने उनके गाने को इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया।


Next Story