मनोरंजन

Yo Yo Honey Singh गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ LA में घूमते आए नजर..

Rani Sahu
20 Jan 2023 8:08 AM GMT
Yo Yo Honey Singh गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ LA में घूमते आए नजर..
x
यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल टीना थडानी के साथ कैलिफोर्निया में वेकेशन मना रहे हैं। अब दोनों को लॉस एंजेलिस की गलियों में क्वालिटी टाइम साथ में बिताते हुए देखा जा सकता है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में खो गए हैं।सिंगर हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ 3 महीने पहले रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया है।
इसके पहले उन्होंने पिछले वर्ष अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया है। टीना ने भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। टीना को ओवरसाइज कोट पहने हुए देखा जा सकता है। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने एक छोटा बैग भी ले रखा है। वहीं, उन्होंने डार्क सनग्लासेस भी पहन रखे हैं।यो यो हनी सिंह ने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक जैकेट पहना हुआ है। इसके अलावा उन्होंने ब्लू जींस और बेग शुज पहन रखे है। एक तस्वीर में वह टीना की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं।
वहीं, एक में दोनों हाथ डालकर घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों तस्वीरों में स्माइल कर रहे हैं।यो यो हनी सिंह ने पिछले वर्ष टीना को डेट करने की बात की पुष्टि की थी। उन्होंने दिल्ली के एक कार्यक्रम में कहा था, 'यह मेरी गर्लफ्रेंड है टीना, जिसने मुझे यह नाम दिया है। इसने बोला कि यू आर हनी 3.0।' हनी सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी टीना से मुलाकात दुबई में एक दोस्त के साथ माध्यम से हुई थी। दोनों पहले फोन पर बात किया करते थे लेकिन कभी मिले नहीं थे।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story