मनोरंजन

गले में छिपकली पहन IIFA के ग्रीन कार्पेट पर पहुंचे Yo Yo Honey Singh, परफॉर्मेंस के बीच छुए एआर रहमान के पैर

Neha Dani
4 Jun 2022 8:13 AM GMT
गले में छिपकली पहन IIFA के ग्रीन कार्पेट पर पहुंचे Yo Yo Honey Singh, परफॉर्मेंस के बीच छुए एआर रहमान के पैर
x
फिर जब हनी सिंह ने वापसी की तो वह दिखे तो सही लेकिन वो औरा वापस नहीं आया।

इंडियन रैपर हनी सिंह ने IIFA अवॉर्ड्स में धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया। इस परफॉर्मेंस के बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी कुछ देर के लिए उनका साथ दिया। लेकिन हनी सिंह की परफॉर्मेंस का सबसे ज्यादा दिल जीतने वाला हिस्सा वो रहा जब वह अचानक जाकर एआर रहमान के पैरों में छुक गए। हनी सिंह काफी देर तक इसी अवस्था में रहे और फिर उठ गए।

परफॉर्मेंस के बीच छुए एआर रहमान के पैर



एआर रहमान इस दौरान लगातार हनी सिंह को उठाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह उठे नहीं, बाद में जब रहमान ने उठने पर उनसे हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथ चूम लिए। हनी सिंह की परफॉर्मेंस का ये हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा हनी सिंह का वो लुक भी इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है जिसमें आप उन्हें गोल्ड की लिजार्ड गले में पहने देख सकते हैं।
चर्चा में रही हनी सिंह की गोल्डन लिजार्ड

हनी सिंह इस सुनहरी छिपकली को गले में डालकर आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचे थे। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। हनी सिंह ने फुल स्लीव टीशर्ट पहनी हुई थी और काफी कूल सनग्लासेस लगा रखे थे। इवेंट में हनी सिंह और सलमान खान की ट्यूनिंग भी काफी अटेंशन सीकिंग रही। सलमान और हनी काफी वॉर्म ट्यूनिंग शेयर करते दिखे।
बीमारी के बाद गायब हो गए थे हनी सिंह
बता दें कि हनी सिंह लंबे वक्त तक बॉलीवुड में छाए रहे हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों के लिए गाने गाए हैं लेकिन फिर जब उनकी तबीयत बिगड़ गई तो हनी सिंह अचानक जैसे कहीं गायब ही हो गए। उनके गाने रिलीज होने बंद हो गए और उनका कोई म्यूजिक वीडियो भी नहीं आ रहा था। फिर जब हनी सिंह ने वापसी की तो वह दिखे तो सही लेकिन वो औरा वापस नहीं आया।


Next Story