मनोरंजन

Yo Yo Honey Singh ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए लिया एक फैसला

Tara Tandi
2 Sept 2021 4:30 PM IST
Yo Yo Honey Singh ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए लिया एक फैसला
x
अभिनेता व बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेता व बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अब इस दुनिया में नहीं हैं। गुरुवार (02 सितंबर) को उनके निधन की बुरी खबर सामने आई, इसके बाद से ही फैन्स और सितारे, दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने भी सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि देते हुए एक फैसला लिया।

'कांटा लगा' के टीजर को टाला

दरअसल हनी सिंह के अपकमिंग सॉन्ग 'कांटा लगा' का टीजर गुरुवार (2 सितंबर) को दोपहर 3 बजे रिलीज होना था। लेकिन हाल ही में हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि अब उनका टीजर 5 सितंबर की दोपहर 3 बजे रिलीज होगा। हनी सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम सभी के चहते सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के चलते, हम ने कांटा लगा के टीजर को 5 सितंबर, 3 बजे जारी करने का फैसला किया है।' इस पोस्ट पर फैन्स हनी सिंह के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।


नेहा-टोनी के साथ हनी सिंह का तड़का

बता दें कि हनी सिंह ने कुछ वक्त पहले अपने अपकमिंग गाने कांटा लगा का ऐलान किया था। हनी सिंह के पोस्ट के मुताबिक कांटा लगा एक पार्टी एंथम होगा, जिस में उनके साथ नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ भी नजर आएंगे। इस न्यूज के बाद से हनी, नेहा और टोनी के फैन्स काफी एक्साइटिड हो गए थे।

चर्चा में बने हैं हनी सिंह

याद दिला दें कि हनी सिंह बीते कुछ वक्त से पत्नी शालिनी तलवार के आरोपों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। वहीं इस पूरे मामले पर हनी सिंह ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रखी थी और उसके आखिर में ये भी कहा था कि वो इस बारे में अधिक कहकर कानूनी प्रक्रिया में दखल नहीं देना चाहते हैं। हनी सिंह ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कानून पर भरोसा जताया था।





Next Story