मनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रेग्नेंट होगी आरोही? उड़ेंगे अक्षरा के होश

Rounak Dey
21 Dec 2022 11:06 AM GMT
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रेग्नेंट होगी आरोही? उड़ेंगे अक्षरा के होश
x
लेकिन अक्षरा अपनी बहन को कई भी बात नहीं सुनती।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 December Episode: टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस सीरियल में अब तक कई सारे ट्विस्ट आए। जनरेशन गैप भी देखने को मिला। लेकिन 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी से दर्शक कभी बोर नहीं हुए। इन दिनों प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के इस सीरियल की कहानी नील और आरोही के रिश्ते के आस-पास घूम रही है। आरोही की प्रेग्नेंसी का सच नील के सामने आ चुका है, जिसके नील आरोही से रिश्ता तोड़ने की सोचता है। लेकिन अब इस कहानी में एक और नया मोड़ आने वाला है। आरोही सच में प्रेग्नेंट होगी, जिससे सबके होश उड़ जाएंगे।
नील के बर्थडे के बीच मिलेगी शॉकिंग न्यूज



दरअसल, बिरला हाउस में हर कोई नील के बर्थडे सेलिब्रेशन में जुटा हुआ है। घर में पूजा का माहौल है लेकिन नील का मूड काफी खराब देखने को मिलता है। बीते एपिसोड में भी देखने को मिला था कि नील पार्टी के लिए मना कर देता है और अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि अब घर में सभी पूजा की तैयारी करते हैं। इसी बीच आरोही फिर से बिरला हाउस आती है, जिसे देखकर नील गुस्सा हो जाता है और वहां से चला जाता है। वहीं, आरोही सीधा अक्षरा के पास जाती है और उसे कुछ जरूरी बताने की बात करती है। लेकिन अक्षरा अपनी बहन को कई भी बात नहीं सुनती।
सच में प्रेग्नेंट होगी आरोही?
टीवी के इस सीरियल में अभी एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आरोही बिरला हाउस से पहले डॉक्टर के पास जाकर आती है और शायद इसी बारे में वह अक्षरा से भी बात करना चाहती है लेकिन अक्षरा उसकी बात नहीं सुनती। इसी बीच, अक्षरा के पास डॉक्टर का फोन आता है और वह डॉक्टर की बात सुनकर हैरान रह जाती है। हालांकि, अपकमिंग एपिसोड में आपको यह पता तो नहीं चलेगा कि माजरा क्या है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर की तरफ से अक्षरा को आरोही की प्रेग्नेंसी के बारे में बताया जाएगा।
Next Story