मनोरंजन

यह रिश्ता क्या कहलाता है से क्यों 'सीरत और कार्तिक' की यात्रा होगी समाप्त, यहाँ पढ़ें पूरीमामला

Tara Tandi
16 Sep 2021 2:17 PM GMT
यह रिश्ता क्या कहलाता है से क्यों सीरत और कार्तिक की यात्रा होगी समाप्त, यहाँ पढ़ें पूरीमामला
x
यह रिश्ता क्या कहलाता है शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की यात्रा जल्द खत्म होने वाली हैl दोनों को इस बारे में सूचना दे दी गई हैl

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| यह रिश्ता क्या कहलाता है शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की यात्रा जल्द खत्म होने वाली हैl दोनों को इस बारे में सूचना दे दी गई हैl हमें बताया गया है कि इस महीने के अंत तक उनके अंतिम एपिसोड शूट कर लिए जाएंगेl इसके बाद नए चेहरों के साथ ही यह शो आगे बढ़ेगाl कार्तिक और सीरत की जोड़ी निभाने वाले मोहसिन खान और शिवांगी जोशी अब यह रिश्ता क्या कहलाता है में नजर नहीं आएंगेl अक्टूबर महीने से नए चेहरों को लाया जाएगाl

सूत्रों ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'शिवांगी और मोहसिन अक्टूबर के पहले सप्ताह में शो छोड़ देंगेl इसके बाद उनकी जगह नए लोग आएंगेl निर्माताओं ने पहले ही कलाकारों का चयन कर लिया हैं और अब नई कहानी के साथ यह शो आगे बढ़ेगाl इसके चलते निर्णय ले लिया गया हैl हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन निर्माताओं ने यह तय कर लिया गया है और अभिनेताओं को इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि वह यह आखरी महीने शूट कर रहे हैंl इसके बाद उनकी जगह नए लोग आएंगेl'

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने 2016 से इस शो को शूट करना शुरू किया था और दोनों ने काफी लोकप्रियता पाईl दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती हैl अब साढ़े 5 वर्ष बाद दोनों की यात्रा समाप्त हो रही हैl यह रिश्ता क्या कहलाता है सन 2009 से टीवी पर आ रहा है और अब यह नई कहानी के साथ आगे बढ़ेगा।


शिवांगी जोशी टीवी कलाकार हैl उन्होंने कई शो में काम किया हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनिम तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जोकि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl शिवांगी जोशी अक्सर अपने फैंस से बातचीत करती हैl इसके चलते सभी बहुत उत्साहित रहते हैl

Next Story