मनोरंजन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तीज सेलिब्रेशन की पिक्स हुईं वायरल, पहली रोमांटिक हुए
Rounak Dey
8 July 2022 4:09 AM GMT

x
जहां एक यूजर ने उन्हें 'फेवरिट' बताया तो वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा, "हाय किसी की नजर ना लगे।"
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का दमदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों धमाल पर धमाल मचा रहा है। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर यह शो अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इन सबसे इतर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों हरियाली तीज की तैयारी चल रही है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के बाद की यह पहली तीज होगी, जिसके लिए अक्षरा और अभिमन्यु के साथ-साथ उनके फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं। खास बात तो यह है कि उनके तीज सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं अक्षराऔर अभिमन्यु के तीज सेलिब्रेशन पर-
पहली तीज पर रोमांटिक हुए अक्षरा (Pranali Rathod) और अभिमन्यु
अक्षरा और अभिमन्यु की यह पहली तीज है, ऐसे में दोनों ही इस त्योहार को बहुत खूबसूरत बनाना चाहते हैं। इस खास मौके पर दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर रोमांटिक भी हुए।
अक्षरा (Pranali Rathod) और अभिमन्यु में मिटीं सारी दूरियां
अक्षरा और अभिमन्यु में बीते कुछ दिनों से लगातार गलतफहमियां बढ़ रही थीं। लेकिन हॉस्पिटल में आग लगने के बाद दोनों के बीच की यह दूरियां मिट गईं।
अभिमन्यु ने प्यार से भरी अक्षरा (Pranali Rathod) की मांग
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इन वायरल तस्वीरों में अभिमन्यु प्यार से अक्षरा की मांग भरता नजर आया। त्योहार को लेकर दोनों की आंखों में खुशी देखने लायक थी।
अक्षरा को किस करता दिखा अभिमन्यु (Harshad Chopda)
फोटोज में अक्षरा और अभिमन्यु एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए। जहां पहले अक्षू ने उसे किस किया तो वहीं बाद में अभिमन्यु ने भी अक्षरा के माथे पर किस किया।
हरियाली तीज पर अभि और अक्षरा (Pranali Rathod) ने दिया एक-दूसरे को तोहफा
बता दें कि हरियाली तीज को स्पेशल बनाने के लिए अक्षरा और अभिमन्यु ने एक-दूसरे को तोहफा भी दिया था। जहां अभि अपनी बीवी के लिए लहंगा लेकर आया था तो वहीं अक्षरा ने उसके लिए शेरवानी तैयार करवाई थी।
अभिमन्यु और अक्षरा (Pranali Rathod) को साथ देखकर फैंस भी हुए खुश
अभिमन्यु और अक्षरा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी काफी खुश नजर आए। जहां एक यूजर ने उन्हें 'फेवरिट' बताया तो वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा, "हाय किसी की नजर ना लगे।"

Rounak Dey
Next Story