मनोरंजन

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार कास्ट की फीस, जानें बाकी एक्टर्स कितनी करते हैं कमाई?

Rounak Dey
5 Jan 2023 4:07 AM GMT
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार कास्ट की फीस, जानें बाकी एक्टर्स कितनी करते हैं कमाई?
x
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकारों के फीस बताते हैं। इस सीरियल से कई कलाकार मोटी कमाई करते हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai cast Fees: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। सीरियल की कहानी में अब तक कई सारे ट्विस्ट आ चुके हैं, जिस वजह से दर्शक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को खूब पसंद करते हैं। इस सीरियल में फैंस को अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी खूब पसंद आई है। वहीं, बाकी कलाकारों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब सीरियल में लीप के बाद कई सारे बदलाव आने वाले हैं। सीरियल की कहानी पांच साल आगे बढ़ेगी। ऐसे में आज हम आपको 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकारों के फीस बताते हैं। इस सीरियल से कई कलाकार मोटी कमाई करते हैं।
प्रणाली राठौड़
प्रणाली राठौड़ ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा की बेटी अक्षरा के किरदार में नजर आ रही हैं। सीरियल में प्रणाली ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 55 हजार रुपये चार्ज करती हैं।
हर्षद चोपड़ा
हर्षद चोपड़ा टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं और उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरियल में हर्षद को खूब पसंद किया गया है। दावा है कि हर्षद एक सीरियल के लिए 60 हजार रुपये प्रति एपिसोड कमाते हैं।
करिश्मा सावंत
करिश्मा सावंत इस सीरियल में आरोही के किरदार में नजर आ रही हैं, जो नील की पत्नी है। सीरियल में आरोही की कहानी अब अभिमन्यु के साथ आगे बढ़ेगी। दावा है कि वह एक एपिसोड के लिए 40 हजार रुपये चार्ज करती हैं।
अमी त्रिवेदी
अमी त्रिवेदी टीवी के कई सीरियल्स में नजर आई हैं और अब वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु की मां का किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल में एक एपिसोड के लिए अमी 35 हजार रुपये चार्ज करती हैं।
स्वाति चिटनिस
स्वाति चिटनिस ये रिश्ता क्या कहलाता है से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सीरियल में शिवांगी जोशी और मोहसीन खान के साथ एंट्री की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वाति चिटनिस एक एपिसोड के लिए 30 हजार रुपये वसूलती है।
Next Story