मनोरंजन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी के चंद हफ्तों में बहके अभिमन्यु के कदम, इमली के साथ उड़ा रहा है गुलछर्रे
Rounak Dey
27 Jun 2022 5:36 AM GMT

x
यही वजह है जो रविवार विद स्टार परिवार का ये प्रोमो फैंस के बीच छाया हुआ है।
इस हफ्ते भी स्टार प्लस पर रविवार विद स्टार परिवार (Ravivaar With Star Parivaar) नाम के रिएलिटी शो धमाल मचाने वाला है। मेकर्स लगातार रविवार विद स्टार परिवार के प्रोमोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच इमली (Imlie), ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सितारों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिमन्यु अक्षरा को छोड़कर इमली के साथ रोमांस करता नजर आ रहा है। वहीं अक्षरा ने आर्यन के साथ जोड़ी बना ली है।दरअसल एक टास्क के दौरान फहमान खान और हर्षद चोपड़ा को एक साथ डांस करना था। एक साथ डांस करने की जगह इन दोनों सितारों ने अपने पार्टनर ही बदल डाले। इन सितारों का ये वीडियो देखकर तो फैंस भी चकरा गए हैं। यही वजह है जो रविवार विद स्टार परिवार का ये प्रोमो फैंस के बीच छाया हुआ है।
Next Story