मनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को नील की मौत का जिम्मेदार मानेगा अभिमन्यु, बिगड़ेगी मंजरी की तबीयत

Rounak Dey
28 Dec 2022 5:50 AM GMT
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को नील की मौत का जिम्मेदार मानेगा अभिमन्यु, बिगड़ेगी मंजरी की तबीयत
x
वह अक्षरा को कहता है कि अक्षरा उसकी बात कभी नहीं सुनती, जिस वजह से हर बार कुछ न कुछ गलत हो जाता है।
टीवी का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी में खूब सारे टर्न और ट्विस्ट ने दर्शकों को खुश कर रखा है। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर इस सीरियल में बीते दिनों ही बिरला हाउस में खुशियों को आते हुए दिखाया गया था। अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी में सब कुछ ठीक हो रहा था लेकिन नील की मौत के बाद एक बार फिर दोनों का रिश्ता खतरे में पड़ गया है। नील की मौत के बाद अभिमन्यु अक्षरा को तलाक देता है। हालांकि, इस बीच अभिमन्यु अपनी पत्नी अक्षरा से बिल्कुल बात नहीं करता। लेकिन अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु का सारा गुस्सा अक्षरा पर निकलेगा।
अक्षरा पर निकलेगा अभिमन्यु का गुस्सा
बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि बिरला हाउस में सभी लोग नील की मौत का जिम्मेदार अक्षरा को मानते हैं और मंजरी अक्षरा को खरी-खोटी भी सुनाती है। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु का गुस्सा भी अक्षरा पर निकल पड़ेगा। सीरियल में देखने को मिलेगा कि जब अक्षरा अभिमन्यु से बात करने आती है तब अभिमन्यु अक्षरा पर फट पड़ता है। वह अक्षरा को कहता है कि अक्षरा उसकी बात कभी नहीं सुनती, जिस वजह से हर बार कुछ न कुछ गलत हो जाता है।

डिवॉर्स पेपर्स पर साइन करेगा अभिमन्यु
अभिमन्यु का गुस्सा अक्षरा पर आग की तरह निकलता है। अभिमन्यु अक्षरा को अपने भाई की मौत का जिम्मेदार कहता है। अभिमन्यु कहता है कि अगर वह बाहर नहीं जाती। अगर अक्षरा घर पर ही रहती, तो आज नील जिंदा होता। इतना ही नहीं, अभिमन्यु यह भी कहता है कि हो सकता है सालों पहले सीरत की मौत भी अक्षरा की वजह से ही हुई हो। अभिमन्यु की इस बात से अक्षरा टूट जाती है और फिर दोनों ही तलाक के पेपर्स पर साइन कर देते हैं।
Next Story