मनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु ने अपने सवालों के जवाब पाने के लिए किया शिव तांडव, अक्षरा ने दी कुर्बानी

Neha Dani
16 Dec 2021 4:08 AM GMT
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु ने अपने सवालों के जवाब पाने के लिए किया शिव तांडव, अक्षरा ने दी कुर्बानी
x
हर्षवर्धन अभिमन्यु के ऐसे व्यवहार से दंग रह गया।

स्टार प्लस के सुपरहिट धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स ने नई कहानी परोसकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। कार्तिक-सीरत की कहानी से दर्शक थोड़े से ऊबने लगे थे, जिसके बाद मेकर्स ने कहानी में बड़ा बदलाव करते हुए पुराने किरदारों की छुट्टी कर दी और नए किरदारों की एंट्री कराई। इन दिनों दर्शक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही की कहानी देख रहे हैं, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

अब तक दर्शक ये रिश्ता क्या कहलाता है में देख चुके हैं कि हर्षवर्धन ने सबके सामने अक्षरा की बेइज्जती की, जिसकी वजह से अभिमन्यु का पारा चढ़ गया। उससे अक्षरा की बेइज्जती सहन नहीं हुई और वो हर्षवर्धन से भिड़ गया। अभिमन्यु इतना गुस्सा हो गया कि उसने हर्षवर्धन को हाथ तोड़ने तक की धमकी दे डाली। हर्षवर्धन अभिमन्यु के ऐसे व्यवहार से दंग रह गया।



अगर शो के आगले एपिसोड की बात करें तो उसमें दर्शक देखेंगे कि आरोही अक्षरा से बोलेगी कि उसे लोगों को दिखाना है कि वो अभिमन्यु को भुला चुकी है। वो सबको बताना चाहती है कि उसे अभिमन्यु से प्यार नहीं है और दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। अक्षरा अपनी बहन से बहुत प्यार करती है, जो इस काम में आरोही का साथ देने की बात बोलेगी।
इसके दूसरी तरफ बिड़ला फैमिली को लगता है कि आरोही ही अभिमन्यु के लिए परफेक्ट च्वाइस है। जब इस बात की जानकारी अभिमन्यु को लगेगी तो वो परेशान हो जाएगा कि उसका परिवार आरोही को उसकी पत्नी बनाना चाहता है। अभिमन्यु को लगता है कि अरोही उसके लिए सही च्वाइस नहीं है और वो अक्षरा से प्यार करता है। वो गुस्से में आकर शिव तांडव करेगा और अपना मार्ग तलाशने की कोशिश करेगा। अभिमन्यु को तांडव के दौरान महसूस होगा कि अक्षरा ने अपने परिवार के लिए कुर्बानी दी है। उसे यह भी समझ आ जाएगा कि अक्षरा उससे प्यार करती है लेकिन परिवार के लिए वो झूठ बोल रही है। अब देखना होगा कि अभिमन्यु कैसे अक्षरा को शादी के लिए तैयार करेगा।


Next Story