मनोरंजन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: खुद को पूरी तरह बदलने की कोशिश करेगी आरोही लेकिन... कहानी में आएगा यह बड़ा ट्विस्ट
Rounak Dey
23 Dec 2022 5:12 AM GMT
![Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: खुद को पूरी तरह बदलने की कोशिश करेगी आरोही लेकिन... कहानी में आएगा यह बड़ा ट्विस्ट Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: खुद को पूरी तरह बदलने की कोशिश करेगी आरोही लेकिन... कहानी में आएगा यह बड़ा ट्विस्ट](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/23/2345671-yrkkh-1.webp)
x
जिसके बाद नील अपनी पत्नी को एक और मौका देता है। लेकिन अब कहानी में और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
टीवी का पॉपुलर टीवी सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सालों से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं। सीरियल के मेकर्स दर्शकों को अक्षरा की कहानी से जोड़े हुए रखने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं, जिसमें वह पूरी तरह सफल भी हुए हैं। शो की कहानी अक्षरा और अभिमन्यु पर चल रही है और यह किरदार प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) निभा रहे हैं, जिन्हें दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। इन दिनों सीरियल की कहानी में दिखाया गया है कि आरोही सच में प्रेग्नेंट है, जिसके बाद नील अपनी पत्नी को एक और मौका देता है। लेकिन अब कहानी में और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अभिमन्यु और अक्षरा की लाइफ में सब कुछ होगा ठीक
टीवी सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिल रहा है कि बिरला हाउस में सब कुछ ठीक है। नील ने भी अपनी पत्नी आरोही को एक मौका दे दिया है, जिसके बाद अक्षरा और अभिमन्यु काफी खुश है और अब इन दोनों की लाइफ में कोई भी टेंशन नहीं है। बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिमन्यु अक्षरा को अकेले घर से बाहर जाने के लिए मना करता है और वह खुद अस्पताल चला जाता है। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अक्षरा अब अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं।
नील को मनाएगी आरोही
दूसरी तरफ आरोही भी नील और अपने बीच सब कुछ नॉर्मल करने में लगी हुई है। नील ने आरोही को एक मौका दिया है और इसमें आरोही अपनी हर गलती सुधारना चाहती है। ऐसे में आरोही नील के साथ अकेले वक्त बिताने की बात करती है और इसके लिए नील भी मान जाता है। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि आरोही नील को शाम साथ बिताने की बात करती है और नील भी इस बात को मान जाता है।
खतरे में पड़ेगी नील की जान
हालांकि, नील आरोही से अपना यह वादा निभा पाता है या नहीं... यह भी सवाल है। एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु के मना करने के बाद भी अक्षरा नील के साथ घर से बाहर अनाथ आश्रम जाती है, जहां पर कुछ लोग लड़कियों को उठाकर ले जा रहे थे। इस दौरान नील सबको बचाने की कोशिश करता है तब सभी गुंडे मिलकर नील पर ही हमला कर देते हैं, जिस वजह से नील की जान खतरे में पड़ जाती है।
TagsJanta Se Rishta Latest NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se Rishta News WebdeskLatest NewsToday's Big NewsToday's Important NewsJanta Se Rishta Big NewsCountry-World ki newsstate wise newshind newstoday's newsbig newsnew news related to publicdaily newsbreaking newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story