मनोरंजन

'ये है चाहतें' फेम ऐश्वर्या सखूजा अस्पताल में भर्ती

Triveni
15 May 2021 4:22 AM GMT
ये है चाहतें फेम ऐश्वर्या सखूजा अस्पताल में भर्ती
x
छोटे और बड़े पर्दे के सितारे अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छोटे और बड़े पर्दे के सितारे अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। इन्हीें में से एक 'ये हैं चाहते'(Ye Hai Chahatein) फेम ऐश्वर्या सखूजा(Aishwarya Sakhuja) भी हैं, जिन्होंने शो से ब्रेक लेते ही फैंस को खबर दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा के फैंस उस समय निराश हो गए थे जब अचानक वह शो से गायब हो गईं। तभी अपने एक पोस्ट के जरिए ऐश्वर्या ने फैंस को शो से ब्रेक लेने की जानकारी दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके हाथों में ड्रिप चढ़ते दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या सखूजा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं।

हालांकि, ऐसा कोविड की वजह से नहीं बल्कि उनके किसी सर्जरी के कारण है। जी हां, खुद ऐश्वर्या ने इस बात की जानकारी इंटर्व्यू में देते हुए बताया है कि हाल ही में वह गोवा से मुंबई लौटी हैं। कोरोना की वजह से उन्होंने परिवार के कहने पर शो से ब्रेक लिया है। उन्होंने बताया कि अब वह तब तक काम पर नहीं जाएंगी जब तक उन्हें वैक्सीन ना लग जाए। वैसे देखा जाए तो यह बात उनके चाहने वालों के लिए मायूस कर देने वाली जरूर है।
मगर, अब ऐश्वर्या ने अपने पोस्ट से फैंस को इस बात की तसल्ली दे दी है कि उनकी सेहत ठीक है। बता दें कि शो में वह आहना खुराना बनकर निगेटिव रोल निभा रही हैं, जिनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती है। वहीं इस शो ने भी कम समय में दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है। मालूम हो कि, एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) के स्पिन ऑफ़ के तौर पर बनाया गया यह शो सालभर पहले ही लॉन्च हुआ था।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और करण पटेल (Karan Patel) की कहानी को अबरार काजी (Abrar Qazi) और सरगुन कौर लुथरा (Sargun Kaur Luthera) की कहानी ने रिप्लेस किया है।


Next Story