मनोरंजन

यश के फैंस ने की सुपरस्टार की क्रिकेट के लिविंग लेजेंड एमएस धोनी से तुलना

Rounak Dey
15 Nov 2022 7:44 AM GMT
यश के फैंस ने की सुपरस्टार की क्रिकेट के लिविंग लेजेंड एमएस धोनी से तुलना
x
ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया हैं।
ऐसे बहुत कम ही पल होते हैं, जो इतिहास में अपने अस्तित्व की एक मजबूत छाप छोड़ते हैं और सालों सल तक याद किए जाते हैं। भारत के लिए ऐसा ही एक शानदार पल एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 के विश्व कप में 28 साल बाद विश्व कप जीतना था। यश की केजीएफ 2 की रिलीज के साथ भी ऐसा ही पल देखा गया, जिसने न केवल कन्नड़ इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर तक लेकर आई, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा की एक मजबूत छाप छोड़ी। केजीएफ 2 की सफलता के साथ, यश का क्रेज पूरे देश में और देश के बार भी आग की तरह फैल गया।
इसे देखते हुए, यश एक ऐसा नाम है जिन्हें दुनिया को क्षेत्रीय सिनेमा की ताकत दिखाते हुए केजीएफ 1 और 2 की सफलता के साथ कन्नड़ इंडस्ट्री को एक अलग ही लेवल पहुंचाने का क्रेडिट जाता है। इसने निश्चित रूप से रीजनल इंडस्ट्री का नाम ग्लोबल लेवल में रौशन किया है और जनता के ध्यान भी खींचा है। जबकि फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ को वापस लाने में अहम भूमिका निभाई, यश ने मुख्य रूप से रॉकी भाई के अपने किरदार को पेश किया, जो पूरे देश में अपनी लोकप्रियता का उदाहरण बनाते हुए एक घरेलू नाम बन गया।
दुनिया भर में यश के शानदार आकर्षण का उदय वास्तव में एमएस धोनी के देश के लिए विश्व कप जीतने के साथ बहुत रिलेवेंस रखता है क्योंकि दोनों ने अपने-अपने फील्ड्स में ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया हैं।
Next Story