मनोरंजन

यश कुमार और काजल राघवानी का नया गाना रिलीज, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

Subhi
17 Feb 2022 2:02 AM GMT
यश कुमार और काजल राघवानी का नया गाना रिलीज, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
x
भोजपुरी सिनेमा अब देश भर में लोकप्रिय हो चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने भोजपुरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से भोजपुरी गानों का इंतजार करते हैं।

भोजपुरी सिनेमा अब देश भर में लोकप्रिय हो चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने भोजपुरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से भोजपुरी गानों का इंतजार करते हैं। बीते दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई गानें रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच अब भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो चुका है।

भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी और अभिनेता यश कुमार जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'दंडनायक' में साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इसी फिल्म का नया गाना 'ए चांद कहीं छुप जा' रिलीज किया है।

हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें यश कुमार और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने की शुरुआत यश और काजल की शादी की रात से शुरू होती है, जिसके बाद दोनों अपने पारिवारिक जीवन की शुरुआत करते हैं।

काजल राघवानी के नए भोजपुरी गाने 'ए चांद कहीं छुप जा' को विजय चौहान और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल राजेश मिश्रा द्वारा लिखे गए हैं। जबकि इस गाने को म्यूजिक मुन्ना दुबे ने दिए हैं। फिल्म 'दंडनायक' के नए गाने को एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह गाना काफी वायरल हो चुका है।


Next Story