मनोरंजन
यश ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए दान किए 50 करोड़ रुपये? जानिए वायरस तस्वीर का सच
Rounak Dey
31 Aug 2022 6:57 AM GMT

x
उनकी कई फिल्में हिट तो कई फ्लॉप रहीं लेकिन 2018 में आई KGF जबरदस्त सक्सेस दी।
एक्टर यश साउथ इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उनकी फिल्म 'केजीएफ चेप्टर 2' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब हिंदी बेल्ट में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस बेसब्र होकर उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यश कंधे पर केसरिया शॉल, माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि यश अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि यश ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए दान दिए हैं। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की सच्चाई कुछ और है ये पोस्ट फेक है।
पड़ताल की शुरुआत में हमने इस फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें यह तस्वीर कई मीडिया वेबसाइट पर खबर के साथ मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की 11 अप्रैल 2022 की यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर की है जहां यश फिल्म KGF-2 की रिलीज से पहले भगवान बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे।
इसके साथ ही हमने यश की तस्वीर के साथ किए जा रहे दावे से जुड़े की-वर्ड्स भी सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें यश के अयोध्या जाने या राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने की कोई भी खबर किसी भी मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं मिली।
गौरतलब है कि यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी। वो कई टीवी सीरीज में नजर आए। इसके बाद 2007 में Jambada Hudugi फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। उनकी कई फिल्में हिट तो कई फ्लॉप रहीं लेकिन 2018 में आई KGF जबरदस्त सक्सेस दी।
Next Story