मनोरंजन

पहाड़ी दुल्हन बन यामी ने पति संग निभाई शादी की रस्में

Rani Sahu
5 Jun 2021 5:18 PM GMT
पहाड़ी दुल्हन बन यामी ने पति संग निभाई शादी की रस्में
x
बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बीती 4 जून को डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंध गई हैं

बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बीती 4 जून को डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की खबर सुनकर फैंस को झटका लगा है। यामी की शादी में परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। वहीं इस बीच यामी गौतम की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में यामी पहाड़ी दुल्हन बन शादी रस्में करती दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस पति आदित्य धर के साथ अग्नि के आगे बैठी हुई है।


दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं कि यामी को पैरों में पायल पहनाई जा रही है। इस दौरान एक्ट्रेस रेड साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी, लाल चूड़ा के साथ लुक को कंप्लीट किया है।



इससे पहले यामी ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस ने इस मौके पर येलो सूट वियर किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। उन्होंने मैचिंग झूमके, मिनिमल मेकअक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।


Next Story