मनोरंजन

यामी गौतम गणपति महोत्सव के लिए एथनिक लुक में आईं नजर, इस साड़ी की लाखों में है कीमत

Rounak Dey
12 Sept 2021 8:33 AM IST
यामी गौतम गणपति महोत्सव के लिए एथनिक लुक में आईं नजर, इस साड़ी की लाखों में है कीमत
x
इस डीप पिंक जरी साड़ी की ऑरिजिनल कीमत 1, 62, 275 रुपये डिजाइनर की वेबसाइट पर है.

10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी के त्योहार के लिए हर कोई अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहता है. यामी गौतम गणपति महोत्सव के लिए एथनिक लुक में नजर आईं.

यामी गौतम हाथों से बनी डीप पिंक जरी सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं. गणेश चतुर्थी पर एक नया फैशन गोल सेट कर रही हैं. बनारसी साड़ी में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.


यामी के इस बनारसी साड़ी के साथ शार्प कॉन्ट्रास्टिंग येलो ग्रीन ब्लाउज कैरी किया. इस फेस्टिव सीजन में आप भी अपने लिए कुछ ऐसा ही ट्राई कर सकते हैं.
यामी के इस 5.5 मीटर की डीप पिंक जरी साड़ी को आर्टिसन्स स्किल्ड ने हैंडक्राफ्टेड किया है और ट्रैडिशनल जमदानी टेक्नीक से ये इंस्पायर है.


यामी के लुक को एक्सेसराइज किया है शिवानी शर्मा ने और बैंगल्स और जौहरी झोला नेकलेस फाइन फिनरी स्टोर की है. इस एक्सेसरीज में यामी बेहद सुंदर नजर आ रही हैं.
यामी की इस साड़ी का क्रेडिट इंडियन हैंडलूम लग्जरी ब्रांड Ekaya की है. इस डीप पिंक जरी साड़ी की ऑरिजिनल कीमत 1, 62, 275 रुपये डिजाइनर की वेबसाइट पर है.

Next Story