मनोरंजन

यामी गौतम ने लेह के थिक्से मठ की यात्रा को बताया यादगार अनुभव

jantaserishta.com
26 Aug 2025 2:46 PM IST
यामी गौतम ने लेह के थिक्से मठ की यात्रा को बताया यादगार अनुभव
x
मुंबई: अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों लेह के ऐतिहासिक थिक्से मठ का दौरा कर रही हैं और वहां सुने हुए भजनों को अपने दिलों में हमेशा के लिए संजोने की बात कही है। अभिनेत्री ने इस खूबसूरत और रोमांचक अनुभव को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
यामी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेह की खूबसूरत यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं थिकसे मठ गई, जो बहुत सुंदर और सबसे पुराने मठों में से एक है। वहां पर मंत्रों और प्रार्थनाओं की आवाज को सुनना एक ऐसा अनुभव था जो हमेशा मेरे दिल में बसा रहेगा। लेह।"
बता दें, थिक्से मठ एक तिब्बती बौद्ध मठ है जो लद्दाख के लेह से लगभग 19 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, और यह लद्दाख का सबसे बड़ा मठ है। यह अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जो तिब्बत के ल्हासा में पोटाला पैलेस से प्रेरित है, जिसके कारण इसे 'मिनी पोटाला' भी कहा जाता है। मठ में मैत्रेय बुद्ध की 15 मीटर ऊंची प्रतिमा, प्राचीन भित्ति चित्र, कलाकृतियां और एक संग्रहालय भी है।
यामी की एक्टिंग की बात करें तो वे सिर्फ कहानी में फिट नहीं होतीं, बल्कि उसे और बेहतर बना देती हैं। वे हर बार दर्शकों के लिए कुछ ऐसा लेकर आती हैं जो उन पर गहरा असर छोड़ता है। अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'ये प्यार न होगा कम' से की थी, जिसमें उन्होंने अहम किरदार निभाया था। हिंदी सिनेमा में यामी ने फिल्म 'विक्की डोनर' से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक तेज-तर्रार इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इसके बाद यामी ने एक नया सफर शुरू किया। 'ए थर्सडे' में उन्होंने एक स्कूल टीचर का रोल किया; उनका ये किरदार भी पिछले से हटकर था और लोगों को पसंद आया। इसके बाद वह फिल्म 'ओह माई गॉड-2' में वकील के रोल में दिखी थीं।
यामी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिल्म में इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 1985 के शाह बानो वर्सेज अहमद खान मामले से प्रेरित है। ये इसी साल अक्टूबर-नवंबर में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story