लाइफ स्टाइल

World Organ Donation Day 2021: किया अंगदान इन बॉलीवुड कलाकारों ने अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक

Nil dhankar
13 Aug 2021 2:11 AM IST
World Organ Donation Day 2021: किया अंगदान इन बॉलीवुड कलाकारों ने अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक
x
हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है

जनता से रिस्ता वेबडेस्क :- World Organ Donation Day 2021: हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगदान के प्रति प्रोत्साहित करना है। आसान शब्दों में कहें तो अंगदान वह प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत व्यक्ति अपने अंगों का दान करते हैं। जीवित और मृत दोनों ही अवस्था में अंगों का दान किया जाता है। अंग दान कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है। इसमें व्यक्ति स्वेच्छा से अपने अंगों का दान करते हैं। अंगदान में व्यक्ति दिल, आंख, यकृत, हृदय वाल्व, नस, पैंक्रियाज, छोटी आंत, त्वचा और हड्डी के ऊतक आदि अंगों का दान कर सकते हैं। इन अंगों का प्रतिरोपण जरुरतमंद व्यक्तियों में किया जाता है। हर साल काफी संख्या में लोग अंगदान करते हैं। इस लिस्ट में नामी-गिरामी बॉलीवुड कलाकारों का नाम भी शामिल है। इनमें बिग बी और भाईजान का नाम शीर्ष पर है। आइए, अंगदान करने वाले बॉलीवुड कलाकारों के बारे में जानते हैं-

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शीर्ष पर है। लोग प्यार से सदी के महानायक को बिग बी कहते हैं। खबरों की मानें तो बिग बी ने अपनी आंखों को दान किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी भी हैं। इन्होने अपनी आंखों का दान किया है।


Next Story