मनोरंजन

वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन ने कहा- सलमान मेरी जान...! दबंग खान ने ट्वीट कर की ये रिक्वेस्ट

Rounak Dey
21 May 2022 7:01 AM
वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन ने कहा- सलमान मेरी जान...! दबंग खान ने ट्वीट कर की ये रिक्वेस्ट
x
निखत ने इसी दौरान सलमान खान को अपनी जान भी बता दिया।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और बॉक्सर निखत जरीन के बीच हाल ही में ट्विटर पर जो बातचीत हुई उसे फैंस ने खूब एन्जॉय किया। Women's World Boxing Championship में गोल्ड मेडल जीतकर लाईं निखत जरीन को सलमान खान ट्विटर पर शुभकामनाएं दी हैं। निखत ने गुरुवार को इंस्टांबुल में 52Kg फाइनल में थाईलैंड की जुतामास जितपोंग को 5-0 से हराकर भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता, वह विश्व खिताब जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बॉक्सर बन गईं।

निखत को है सलमान खान पर क्रश


अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की समेत दुनिया भर से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं लेकिन निखत तो सलमान खान की शुभकामनाओं का इंतजार कर रही थीं। निखत ने बताया कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और क्योंकि उन्होंने सलमान को 'भाई' कहने से इनकार कर दिया तो इससे कहीं न कहीं ये भी साबित हो गया कि उनका दबंग खान पर क्रश भी है। निखत ने इसी दौरान सलमान खान को अपनी जान भी बता दिया।



Next Story