मनोरंजन

‘शाहिद कपूर के साथ काम करना मेरे लिए एक खास पल होगा’, ईशान खट्टर ने की भाई की तारीफ

jantaserishta.com
29 March 2025 12:10 PM IST
‘शाहिद कपूर के साथ काम करना मेरे लिए एक खास पल होगा’, ईशान खट्टर ने की भाई की तारीफ
x
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर के लिए अपने भाई और एक्टर शाहिद कपूर के साथ काम करने का विचार बेहद उत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शाहिद के साथ कैमरे के सामने आने का मौका मिला, तो वह बेहद खास होगा।
ईशान ने आईएएनएस को बताया, "इस इंडस्ट्री और इस काम की खूबसूरत बात यह है कि आपको कभी नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है, यह अनिश्चित है। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसे लोग हैं जो अपनी सहज भावना पर बहुत भरोसा करते हैं।"
ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है हम दोनों भाई एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मेरा मतलब है, वह मेरे बड़े भाई हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच आपसी सम्मान है और हम एक-दूसरे को अपने करियर में जगह और पूरी आजादी देते हैं।" ईशान ने कहा, "अगर हमें साथ काम करने का मौका मिला, तो मुझे लगता है कि यह एक बहुत खास पल होगा और हम इसे दर्शकों के लिए भी उतना ही या उससे ज्यादा खास बनाना चाहेंगे।"
ईशान ने 2005 की फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी!' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार स्क्रीन पर मौजूदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने आगे कहा, "जहां तक कहानी की बात है, यह किसी भी जोनर की हो सकती है, मुझे लगता है मैं अपने किरदार में पूरी तरह डूब कर काम करने को तत्पर रहूंगा।"
बता दें कि ईशान "द रॉयल्स" की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह भूमि पेडनेकर के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। टीजर के अनुसार, ईशान मोरपुर के शाही सिंहासन के करिश्माई उत्तराधिकारी अविराज सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वह भूमि के किरदार सोफिया कनमनी शेखर से मिलते हैं, जो एक प्रेरित और सीधी-सादी सीईओ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story