मनोरंजन
'कांतारा चैप्टर 1' में अपने रोल के लिए बॉडी लैंग्वेज पर किया काम, सीखी घुड़सवारी, तलवारबाजी और नृत्य : रुक्मिणी वसंत
jantaserishta.com
4 Oct 2025 1:30 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इन दिनों 'कांतारा चैप्टर 1' में अपनी भूमिका 'राजकुमारी कंकावती' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। अपने किरदार को लेकर उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि इस तरह का ऐतिहासिक और अलग रोल निभाना उनके लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था।
रुक्मिणी ने बताया कि इस भूमिका के लिए उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर कड़ी तैयारियां करनी पड़ीं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में रुक्मिणी ने कहा, ''किसी भी किरदार को सही ढंग से निभाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है उसकी बॉडी लैंग्वेज। चाहे आप आज के दौर की कॉलेज स्टूडेंट हों या फिर चौथी सदी की राजकुमारी, शरीर का हाव-भाव किरदार की पहचान बनाने में मदद करता है। इस भूमिका के लिए मैंने शूटिंग शुरू करने से पहले चार से पांच दिन तक वर्कशॉप में हिस्सा लिया, जिसमें फिल्म के लेखक भी शामिल रहे। इस वर्कशॉप में मैंने राजकुमारी के स्वभाव, उसकी चाल-ढाल और लोगों को देखने के तरीके को समझा और अपने किरदार को सही रूप में पर्दे पर उतारा।''
उन्होंने बताया कि शारीरिक तैयारी के अलावा, उन्होंने हॉर्स राइडिंग की ट्रेनिंग भी ली। रुक्मिणी ने कहा, ''घोड़े की सवारी करना मेरे लिए एक मजेदार और खास अनुभव था। इसके साथ ही मैंने तलवारबाजी भी सीखी। इसकी ट्रेनिंग ने मुझे एक्टिव और मजबूत बॉडी लैंग्वेज अपनाने में मदद की, जो मेरे किरदार योद्धा राजकुमारी के लिए जरूरी था।''
आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर सीन और स्क्रिप्ट की लाइनों को महसूस करना बहुत जरूरी होता है ताकि किरदार की परिस्थितियों को दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचाया जा सके। इसके अलावा, इस भूमिका में पारंपरिक नृत्य की भी भूमिका थी, जिसे उन्होंने बड़ी मेहनत से सीखा।
उन्होंने कहा कि हॉर्स राइडिंग, तलवारबाजी, पारंपरिक नृत्य और बॉडी लैंग्वेज ऐसी चीजें हैं जिनका एक अभिनेता हमेशा इंतजार करता है। ये सब उनकी कला को और निखारने में मदद करते हैं। रुक्मिणी ने इस मौके के लिए खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी महसूस किया। बता दें कि 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। इस फिल्म के निर्देशक ऋषभ शेट्टी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





