मनोरंजन

Hotel में किया काम, फिल्मों में मिली हीरो जितनी पहचान, फिर भी खत्म हो गया स्टारडम

Rajesh
28 Aug 2024 1:41 PM GMT
Hotel में किया काम, फिल्मों में मिली हीरो जितनी पहचान, फिर भी खत्म हो गया स्टारडम
x
Mumbai.मुंबई: 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर दीपक तिजोरी आज भले ही बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन, एक समय था जब उनका सिक्का चलता था। मेकर्स की लाइन लगी रहती थी। फिल्मों में साइड रोल के लिए हीरो से पहले उन्हें कास्ट कर लिया जाता था। अगर हीरो का भाई या दोस्त बनना है तो वो दीपक तिजोरी ही होते थे। सपोर्टिंग रोल से उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया है और इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। दीपक तिजोरी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 28 अगस्त, 1961 को मुंबई में हुआ था। वो 63 साल के हो गए हैं। उन्हें इंडस्ट्री में सफलता एक हीरो के जैसे मिली थी। मगर
लोकप्रिय
होने के बाद भी उनका करियर खत्म हो गया। ऐसे में चलिए उनके बर्थडे के मौके पर इसकी वजह के बारे में बताते हैं।
दीपक तिजोरी ने एक सिंधी परिवार से आते हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है। एक्टिंग में शौक था तो उन्होंने कॉलेज के दिनों में थिएटर ज्वॉइन कर लिया था। इस दौरान एक्टर ने काफी संघर्ष किया था। उन्होंने करीब 3 साल तक धक्के खाए। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने एक मैगजीन में एग्जीक्यूटिव और मुंबई के ‘सी रॉक’ होटल में मैनेजर के तौर पर भी काम किया। हालांकि, बाद में उनके करियर का वो शुभ दिन आ गया जब उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक मिला। उन्होंने करियर की शुरुआत साल 1988 की फिल्म ‘तेरा नाम मेरा नाम’ से की थी। हालांकि, पहचान महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ से एक्टर को नेम और फेम दोनों ही मिला। इसके बाद उन्होंने दिल है कि मानता नहीं, सड़क, खिलाड़ी, बेटा, जो जीता वही सिकंदर, बादशाह जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। दोस्त और भाई के सपोर्टिंग किरदारों के लिए फेमस हो गए।
कैसे खत्म हो गया करियर?
दीपक तिजोरी ने इंडस्ट्री में नाम तो खूब कमाया। हीरो से पहले मेकर्स उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लेते थे। लेकिन, मेन लीड में वो बहुत कम ही नजर आए हैं। उन्हें ज्यादातर रोल हीरो के दोस्त या भाई का मिला है। ऐसे में वो टाइप कास्ट होकर रह गए, जिसकी वजह से मेन लीड तक नहीं पहुंच पाए। इसके कुछ समय के बाद धीरे-धीरे उनका करियर खत्म हो गया। आज वो बड़े पर्दे से भी गायब हो गए।
कहां हैं दीपक तिजोरी?
अब अगर बात की जाए तो कि एक्टिंग से दूरियां बनाने के बाद दीपक तिजोरी कहां और क्या कर रहे हैं? तो उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरियां बनाने के बाद पर्सनल लाइफ में बिजी हो गए। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे। फिर सालों के बाद साल 2020 में दीपक वेब सीरीज ‘इल्लीगल जस्टिस आउट ऑफ ऑर्डर’ में नजर आए। लेकिन, इसके बाद वो एक बार फिर से किसी फिल्म और सीरीज में नजर नहीं आए। मगर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट जरूर शेयर करते रहते हैं।
Next Story