मनोरंजन

दिवाली के साथ ही सुर्ख़ियो में आई ये couple की शादी सालगिरह...रणवीर सिंह ने पत्नी को किया इस खास अंदाज में विश

Neha Dani
14 Nov 2020 8:13 AM GMT
दिवाली के साथ ही सुर्ख़ियो में आई ये couple की शादी सालगिरह...रणवीर सिंह ने पत्नी को किया इस खास अंदाज में विश
x
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस खास मौके पर रणवीर ने खास अंदाज में दीपिका पादुकोण को विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

फोटोज में रणवीर और दीपिका रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दीपिका ने फ्लोरस प्रिंटेड व्हाइट सलवार सूट पहन रखा है वहीं, रणवीर सिंह व्हाइट फ्लोरल कुर्ता में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गोल्डन कुर्ता जैकेट पहन रखा है।


रणवीर ने तस्वीरों को पोस्ट करते कैप्शन में लिखा, 'हम दोनों एक-दूसरे से सदा के लिए जुड़े हुए हैं। दूसरी सालगिरह मुबारक हो मेरी गुड़िया।' रणवीर के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैन्स कमेंट करते हुए दोनों की मैरिज एनिवर्सरी की बधाइयां दे रहे हैं। रणवीर और दीपीका की फोटो को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

बताते चलें कि दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका एक बार फिर स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

Next Story