मनोरंजन

Bigg Boss 15 से बेघर होंगे उमर रियाज? आसिम और हिमांशी खुराना के ट्वीट से इशारा

Rounak Dey
8 Jan 2022 9:35 AM IST
Bigg Boss 15 से बेघर होंगे उमर रियाज? आसिम और हिमांशी खुराना के ट्वीट से इशारा
x
मेंटल हेल्थ भी खराब कर दो... बहुत अच्छा खेले उमर रियाज।‘

'बिग बॉस 15' के फिनाले में अब कम ही वक्त बचा हुआ है। ऐसे में दर्शकों को कई झटके लगने वाले हैं। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस हफ्ते शो के मजबूत कंटेस्टेंट उमर रियाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जी हां, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ट्वीट इसी ओर इशारा कर रहा है कि उमर रियाज शो से बाहर हो गए हैं। उनके फैन्स के लिए यह चौंकाने वाली खबर है। जैसे ही फैन्स को यह पता चला ट्विटर पर उमर रियाज के सपोर्ट में ट्रेंड चलने लगा। हालांकि कई यूजर्स मेकर्स के इस कदम को सही ठहराया क्योंकि उन्होंने मारपीट की थी।



आसिम का ट्वीट


उमर रियाज के भाई और 'बिग बॉस 13' के फाइनलिस्ट आसिम रियाज ने ट्विटर पर लिखा- 'बहुत अच्छा खेले उमर रियाज, लव यू भाई।
मेकर्स पर उठाए सवाल
उमर रियाज के अचानक एविक्शन से आसिम की गर्लफ्रेंड और सिंगर हिमांशी खुराना काफी नाराज दिखीं। उन्होंने मेकर्स के फैसले पर सवाल उठाए। हिमांशी लिखती हैं, 'वे वहीं करते हैं जो वे करना चाहते हैं। वोट्स करवाओ और फिर निकाल दो... और मेंटल हेल्थ भी खराब कर दो... बहुत अच्छा खेले उमर रियाज।'



Next Story