मनोरंजन
क्या Khatron Ke Khiladi में नहीं होगी Shivangi Joshi की एंट्री? एक्ट्रेस ने दिया ये इशारा
Rounak Dey
27 Jun 2022 4:47 PM IST

x
बता दें कि इस शो को 7 जुलाई 2022 को कलर्स चैनल पर ऑनएयर किया जाना है।
शिवांगी जोशी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। इन दिनों वह कैपटाउन में हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नायरा की भूमिका निभाने वाली शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को आप जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में देख सकेंगे। कैपटाउन में इसी शो की शूटिंग चल रही है लेकिन बीते दिनों ही खबर आई थी कि शिवांगी ही वह पहली कंटेस्टेंट हैं जिसे रोहित शेट्टी के शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस खबर पर शिवांगी जोशी ने अभी तक किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को इसी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
शिवांगी जोशी ने शेयर कीं नई तस्वीरें
शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी वर्कआउट आउटफिट में दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चिंता कम करो, मुस्कुराओ ज्यादा, पछताओ मत..सिर्फ सीखो और आगे बढ़ो।' लोग शिवांगी जोशी की इस पोस्ट को उनके एलिमिनेशन से जोड़कर देख रहे हैं। एक शख्स ने कॉमेंट किया है, 'शिवांगी आप परेशान ना हो...हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'क्या आपको वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं मिलेगी?'
हाल ही में खबर आई थी कि खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) को रोहित शेट्टी के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल चुकी है। शिवांगी जोशी के बाद प्रतीक सहजपाल के इविक्शन की ही खबर सामने आई थी। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर लोग खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स और रोहित शेट्टी से शिवांगी जोशी के वाइल्ड कार्ड एंट्री की गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि इस शो को 7 जुलाई 2022 को कलर्स चैनल पर ऑनएयर किया जाना है।
Next Story





