मनोरंजन

FIR होने के बाद शिल्पा शेट्टी होंगी गिरफ्तार? सामने आया एक्ट्रेस का पहला बयान

jantaserishta.com
14 Nov 2021 4:54 PM IST
FIR होने के बाद शिल्पा शेट्टी होंगी गिरफ्तार? सामने आया एक्ट्रेस का पहला बयान
x

फाइल फोटो 

जब से शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसे हैं, तब से कुंद्रा परिवार किसी ना किसी वजह से कंट्रोवर्सी के घेरे में रह रहा है. अब हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके हसबैंड राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी करने को लेकर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की है. नितिन बरई नाम के एक शख्स ने कपल के खिलाफ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. इसकी चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है. अब इस मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तरफ से भी स्टेटमेंट जारी कर दिया गया है. वे इससे काफी शॉक्ड हैं.

शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर अपना बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि- सुबह उठते ही मुझे इस बारे में पता चला कि मेरे और राज के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इस बात से मैं शॉक्ड हूं. मैं बताना चाहूंगी कि SFL Fitness एक वेंचर है जिसे काशिफ खान चलाते थे. उन्होंने इस ब्रैंड नेम से देशभर में फिटनेस जिम खोलने के राइट्स लिए थे. सारी डील्स पर वही साइन करते थे और उन्हीं के पास दैनिक गतिविधियों का जिम्मा था. ना तो हमें उनके किसी भी ट्रॉन्जेक्शन के बारे में कुछ पता है और ना हमने उनसे कोई पैसे लिए हैं.
शिल्पा ने लिखा- सारी फ्रेंचाइज सीधे तौर पर काशिफ से ही डील करती हैं. कंपनी साल 2014 में बंद हो गई थी और उसका पूरा संचालन काशिफ खान ने ही किया था. मैं बताना चाहूंगी कि मैंने अपने जीवन के 28 साल काफी मेहनत की है. और मुझे ये देखते हुए बहुत दर्द महसूस होता है कि बड़ी सरलता से मेरा नाम और मेरी रेपोटेशन डैमेज हो रही है. कितनी आसानी से मेरा नाम कहीं भी घसीट दिया जाता है. मैं कानून का पालन और सम्मान करने वाली देश की एक गौरवान्वित नागरिक हूं और मेरे अधिकारों का प्रोटेक्शन होना चाहिए.
बता दें कि नितिन बरई ने शिल्पा पर ये आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है कि शिल्पा और राज ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से साल 2014-15 में नितिन के साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की है. कपल पर IPC की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में रुपयों की धोखाधड़ी को लेकर राज-शिल्पा से आने वाले समय में पूछताछ की जा सकती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story