मनोरंजन

क्या रोहित शेट्टी बनाएंगे रणवीर सिंह की 200 करोड़ी 'Simmba 2'? सीक्वल को लेकर दिया ये हिंट

Rounak Dey
14 Jan 2022 11:28 AM IST
क्या रोहित शेट्टी बनाएंगे रणवीर सिंह की 200 करोड़ी Simmba 2?  सीक्वल को लेकर दिया ये हिंट
x
जाहिर है कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से एक बार फिर इंडस्ट्री की रफ्तार धीमी पड़ी है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में अपनी फिल्म 83 को लेकर सुर्खिोयों में छाए हुए थे। उन्होंने फिल्म में लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का रोल किया था। इसके बाद अब वो अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इनमें एक तो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस है। इसके अलावा वो सिंबा 2 में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवाीर की सिंबा साल 2108 में आई थी जिसमें उनके साथ सारा अली खान थीं। अब सिंबा 2 बनेगी भी या नहीं, अगर बन रही है तो वो कैसी होगी, रणवीर इस पर खुलकर बोले हैं।



बॉलीवुड लाइफ से एक्सक्लूसिव बात करते हुए एक्टर ने कहा, ''भगवान की इच्छा से ये जरूर बनेगी। इसे फ्रेंचाइजी बनना ही था और मुझे लगता है कि जब भी रोहित सर इसे बनाएंगे, ये एक गेम होगा और क्योंकि सिंबा मेरा फेवरेट कैरेक्टर है।'' उन्होंने कह कि सिंबा का कैरेक्टर काफी शैतान है और बहादुर भी। एक्टर ने कहा कि उन्हें सिंबा बनना पसंद है। फिल्म के बारे में एक्टर ने कहा ये ऐसी है जैसे घर का दाल चावल और ऐसे जैसे दाल रोटी तड़के के साथ। रणवीर ने कहा इस फिल्म को फ्रेंचाइजी तो बनना ही था। हम इसकी जल्द ही उम्मीद कर रहे हैं या थोड़े दिनों बाद।
सिंबा और सर्कस के बाद रणवीर सिंह फिल्म रॉकी और रानी की कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट उनके साथ लीड रोल में होंगी। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे। करण इस फिल्म से डायरेक्शन में अपना 6 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। इससे पहले 2016 में उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल डायरेक्ट की थी। वहीं रणवीर के पास एस शंकर की साउथ की रीमेक भी है। हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नही आई है। जाहिर है कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से एक बार फिर इंडस्ट्री की रफ्तार धीमी पड़ी है।

Next Story