मनोरंजन

रावण बनेंगे यश? इन बड़े फिल्ममेकर्स ने किया अप्रोच !!

Neha Dani
29 Jan 2023 10:17 AM GMT
रावण बनेंगे यश? इन बड़े फिल्ममेकर्स ने किया अप्रोच !!
x
सुनने में आया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग साल 2023 की गर्मियों तक शुरू हो जाएगी।
कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) के बाद अभी तक फिल्म स्टार ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। केजीएफ के फैंस भी सुपरस्टार यश की अगली फिल्म के ऐलान को लेकर एक्साइडेट हैं। मगर अभी तक सुपरस्टार ने किसी भी प्रोजेक्ट पर अपनी ओर से मुहर नहीं लगाई है। अब सुनने में आया है कि सुपरस्टार यश को बॉलीवुड के एक बड़े फिल्म निर्माता ने अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार यश को फिल्म निर्माता-निर्देशक नीतेश तिवारी और मधु मंटेना अपनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में कास्ट करने की तैयारी में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्ममेकर्स ने सुपरस्टार यश को इस फिल्म में रावण के किरदार के लिए अप्रोच किया है।
रावण बनेंगे यश?
एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार यश को निर्माता-निर्देशक नीतेश तिवारी और मधु मंटेना ने अपनी फिल्म रामायण के लिए अप्रोच किया है। इतना ही नहीं, खास बात ये है कि इस फिल्म में काम करने के लिए खुद यश ने भी उत्सुकता दिखाई है। करीबी सूत्र ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'यश अपनी अगली फिल्म के लिए कुछ बड़ा विजन लेकर बैठे हैं। वो देश की सभी फिल्म इंडस्ट्री से स्क्रिप्ट्स सुन रहे हैं। जिसमें से उन्होंने 4-5 फिल्मों की स्क्रिप्ट्स चुनी हैं। जो उनकी अगली फिल्म के लिए सही रहेगी। इनमें से एक नीतेश तिवारी और मधु मंतेना की रामायण है। वो इस फिल्म के प्री-विजुयुलाइजेशन से खुश हैं। जिसके बाद वो रामायण की टीम के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वो अगले 2 महीने में इस पर फैसला कर लेंगे।'
रणबीर कपूर बनेंगे श्रीराम ?
दिलचस्प बात ये है कि रामायण के अलावा सुपरस्टार यश के हाथ ब्रह्मास्त्र 2 का भी ऑफर है। जिसमें फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें देव का किरदार ऑफर किया था। इधर, इसके अलावा वो एक और जंगल एडवेंचर और साई-फाई फिल्म बनाने को भी साइन करने की तैयारी में हैं। जिसके लिए फिलहाल बातचीत चल रही है। करीबी सूत्र ने बताया कि नीतेश और मधु भी यश को अपनी फिल्म में लेने के लिए उत्सुक हैं। इस फिल्म में यश को रावण के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। जबकि सुपरस्टार रणबीर कपूर को राम के रोल के लिए चुना गया है। रणबीर कपूर भी इस फिल्म के लिए उत्सुक हैं। हालांकि फिल्म स्टार ने अभी तक ये फिल्म साइन नहीं की है। सुनने में आया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग साल 2023 की गर्मियों तक शुरू हो जाएगी।

Next Story