मनोरंजन
क्या स्क्रीन पर जमेगी रणवीर सिंह और 'पुष्पा' वाली सामंथा की जोड़ी! इस तस्वीर ने मचाई हलचल
Rounak Dey
6 Jun 2022 11:44 AM IST

x
इसके अलावा वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो ऊ अंटावा फेम एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के साथ नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को सामंथा रूथ प्रभु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर में एक्ट्रेस सुरक्षा बल की वर्दी पहने हुए दिख रही हैं, जबकि रणवीर सिंह नीले कलर की शर्ट पहने हुए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिख कर रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है।
सामंथा और रणवीर सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि, रणवीर सिंह और सामंथा जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं और इन दिनों वो अपने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों के साथ में काम करने के प्रोजेक्ट के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इसके अलावा सामंथा ने एक खुले आसमान की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें एक खामोश दरिया दिख रहा है। तस्वीर को देखकर मालूम होता है कि इसको किसी ऊंची जगह से क्लिक किया गया है।
सामंथा का वर्कफ्रंट
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो गुनाशेखर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'शकुंतलम' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म सामंथा 'शकुन्तला' का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। सामंथा के साथ इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू आराह भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। इस के अलावा वो डियर कॉमरेड अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में दोनों ने फिल्म के कश्मीर शेड्यूल की शूटिंग को पूरा किया है।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आने वाले हैं।
Next Story





