
साउथ सिनेमा : बाहुबली' फेम सुपरस्टार प्रभास जल्द ही एक नए और अलग अवतार में नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो हनुमान फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए प्रभास को साइन कर सकते हैं, जिसमें वह बकासुर का किरदार निभाएंगे। यह पहली बार होगा जब प्रभास किसी फिल्म में नेगेटिव रोल करते दिखेंगे।
लुक टेस्ट भी कर चुके प्रभास?
सूत्रों के मुताबिक, प्रभास पहले ही इस फिल्म के लिए लुक टेस्ट दे चुके हैं और डायरेक्टर प्रशांत वर्मा को उनकी लुक काफी पसंद आई है। हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर सब कुछ सही रहा तो प्रभास जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
पहली बार निभाएंगे खलनायक का किरदार
प्रभास को अब तक एक्शन और हीरोइक रोल्स में देखा गया है, लेकिन इस फिल्म में वह पहली बार एक क्रूर और खतरनाक विलेन के रूप में नजर आएंगे। प्रशांत वर्मा, जो 'हनुमान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब पौराणिक किरदारों पर आधारित एक और फिल्म बना रहे हैं, उन्होंने इस किरदार के लिए प्रभास को परफेक्ट चॉइस बताया है।
फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
जैसे ही यह खबर सामने आई, प्रभास के फैंस सोशल मीडिया पर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रभास अपने हीरोइक इमेज से बाहर आकर इस नेगेटिव रोल को स्वीकार करते हैं। यदि ऐसा होता है, तो यह उनके करियर के लिए सबसे बड़ा एक्सपेरिमेंट साबित हो सकता है।





