मनोरंजन

खुदखुशी करेगी अनुपमा की बेटी पाखी? अधिक की ये बात सुनकर होगी परेशान

Rounak Dey
15 Dec 2022 12:52 PM IST
खुदखुशी करेगी अनुपमा की बेटी पाखी? अधिक की ये बात सुनकर होगी परेशान
x
"बरखा आंटी बिल्कुल ठीक थीं। तुम लड़कियों का इस्तेमाल कर उसे छोड़ देते हो।"
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' बीते कई वक्त से लोगों का दिल जीतते आ रहा है। साथ ही शो टीआरपी लिस्ट में भी हिट बना हुआ है। 'अनुपमा' को टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर लाने के लिए मेकर्स ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। बीते दिन 'अनुपमा' (Anupama) में दिखाया गया कि अनुज अनुपमा से नाराज हो जाता है, लेकिन अनुपमा भी उसे मनाती है। इसपर अनुज उसे सभी रिश्तों में एक लक्ष्मण रेखा खींचने के लिए कहता है। दूसरी तरफ अधिक और पाखी में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं लेतीं। लेकिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।
अनुज के घर में ड्रामा करने पहुंचेगी पाखी
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupama) में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज को मनाने की पूरी कोशिश करती है। लेकिन पहले बरखा वनराज की धमकियों को याद दिलाकर नाश्ते का माहौल खराब कर देती है। इसके बाद पाखी वहां अधिक से मिलने पहुंच जाती है। वह सॉरी तो बोलती है, लेकिन अधिक और डिंपल पर सवाल खड़ा करने लगती है।
पाखी से ब्रेक की डिमांड करेगा अधिक
'अनुपमा' (Anupama) में पाखी अपने पति से कहती है कि मैंने तो तुम्हें कई बार कॉल किया, लेकिन तुमने तो याद तक नहीं किया। उल्टा तुम डिंपल से हंस-हंस के बात कर रहे थे। वह अपने साथ अधिक को ले जाने की कोशिश करती है, लेकिन बरखा उसे मना कर देती है। गुस्से में वह बरखा, अनुपमा और डिंपल पर अधिक का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाती है। इससे परेशान होकर अधिक बोलता है, "मुझे लगता है कि हमें ब्रेक की जरूरत है।" अधिक की इस बात से पाखी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह गुस्से में बोल पड़ती है, "बरखा आंटी बिल्कुल ठीक थीं। तुम लड़कियों का इस्तेमाल कर उसे छोड़ देते हो।"

Next Story