मनोरंजन

देवानंद के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा : शत्रुघ्न सिन्हा

jantaserishta.com
26 Sept 2025 11:11 AM IST
देवानंद के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा : शत्रुघ्न सिन्हा
x
मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देवानंद की शुक्रवार को 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोकसभा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
शत्रुघ्न ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "देवानंद की जयंती पर उनका प्रेरणादायक वीडियो 'पर्ल्स ऑफ विजडम' को प्यार और सम्मान के साथ याद कर रहा हूं। स्टाइलिश और हमेशा युवा रहने वाले इस महान फिल्ममेकर ने बदलते समय और भविष्य की गहरी बातें साझा कीं। उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। देव साहब अमर रहें।"
पोस्ट की गई तस्वीरों में शत्रुघ्न देवानंद के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में शत्रुघ्न और देवानंद साथ में मीडिया के सामने तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। बाकी दो तस्वीरें एक फिल्म के सीन की हैं। तस्वीर देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म 'गैम्बलर' की है।
साल 1971 में रिलीज हुई 'गैम्बलर' में देवानंद के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, मुमताज बेगम, जीवन, मनोरमा, सचिन पिलगांवकर, जगदीश राज, राशिद खान जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म का निर्देशन अमरजीत ने किया था। इसके लेखक कौशल भारती थे।
इसी के साथ ही अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर देवानंद के साथ मोनोक्रोम वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।"
देवानंद ने छह दशकों से अधिक लंबे करियर में भारतीय सिनेमा में अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और कई सफल फिल्मों का निर्माण भी किया।
देवानंद ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हम एक हैं' से की थी। इसके बाद वह 'गाइड', 'काला पानी', और 'ज्वेल थीफ' जैसी सफल फिल्मों में नजर आए थे। उन्हें 2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story